Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Noida में फिर सामने आया गार्ड की पिटाई का Video, महिला ने जड़े थप्पड़, पति ने प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, देखें

Noida में फिर सामने आया गार्ड की पिटाई को Video, महिला ने जड़े थप्पड़, पति ने प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, देखें

महिला और गार्ड के बीच फिर हुई मारपीट

नोएडा- उतर-प्रदेश के नोएडा में एक बाद एक थप्पड़ कांड की गूंज सुनाई पड़ रही है. सोसायटी में महिलाओं और गार्ड के बीच विवाद के मामले हर महीने कहीं ना कहीं देखे जा रहे हैं. ऐसा ही एक कांड फिर सेक्टर-74 की  हाउसिंग सोसायटी में देखा गया जहां गार्ड और महिला के बीच जमकर लात-घूसे चले. दोनों के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोसयाटी के  गार्ड ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसे थप्पड़ मारे है जबकि उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी हैं.

किस बात पर हुआ विवाद ?

बताया जा रहा है कि नोएडा की सेक्टर-74 में मौजूद केपटाउन हाउसिंग सोसाइटी हाउसिंग सोसायटी में  एक महिला अपने परिवार के साथ घूम रही थी. कि इसी बीच वहां एक कुत्ता आ गया. महिला ने वहां  ड्यूटी पर मौजूद गार्ड को कुत्ते को भगाने को कहा. लेकिन महिला का आरोप है कि गार्ड ने उसकी बात नहीं सुनी और कुत्ते को भगाने से इंकार कर दिया. इस पर महिला को गुस्सा आ गया. गार्ड ने महिला पर उसे थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. गार्ड ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला के पति ने भी उसके साथ मारपीट की है और उसके प्राइवेट पार्ट पर लात भी मारी है. दोनों पक्षो के बीच मारपीट का यह वीडियो सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है.

 पुलिस मामले की जांच में जुटी

महिला और सोसायटी के  गार्ड ने  थाना सेक्टर-113  में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की छान-बीन की रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital