देश

सबसे स्वच्छ शहर में इस बार अलग तरह मनेगा विजयादशमी का पर्व, रावण की जगह जलेंगे महिला अपराधियों के पुतले

विजयदशमी का पर्व इस साल मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अलग ही रूप में मनाया जाएगा. यहां पर दशहरे पर रावण की जगह महिला अपराधियों के पुतले जलेंगे. इस अनोखी पहल ने पूरे शहर में चर्चा छेड़ दी है. इंदौर में परंपरागत रूप से रावण का दहन किया जाता है, वहीं इस बार शहर के महालक्ष्मी मेला ग्राउंड में रावण के स्थान पर अपराधियों के पुतले जलाए जाएंगे. मेला आयोजकों ने इस बार उन महिला अपराधियों के पुतले तैयार किए हैं, जिन पर अपने परिवार के सदस्यों या मासूम बच्चों की हत्या जैसे बड़े अपराधों के आरोप हैं. इन पुतलों में हाल ही में चर्चा में आई सोनम रघुवंशी का पुतला भी शामिल है.

राक्षसी प्रवृत्ति को समाज से खत्म करना जरूरी

इस आयोजन का समर्थन करते हुए भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म हमें यह सिखाता है कि समाज से राक्षसी प्रवृत्ति को खत्म किया जाए, चाहे वह पुरुषों में हो या महिलाओं में हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए कलंक हैं और उनका अंत होना ही चाहिए. ठाकुर ने सोनम रघुवंशी के पुतले दहन के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जीने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि वे मानवता के लिए खतरा हैं.

उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर समाज में मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे महिलाओं के प्रति कठोर रुख मान रहे हैं. संस्था का निर्णय बिल्कुल सही है कि ऐसे अपराधों में लिप्त महिलाओं के पुतले जलाए जाएं ताकि समाज को संदेश मिले. आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि अपराधी कोई भी हो, उसे दंड जरूर मिलेगा. यह आयोजन परंपरा से हटकर एक नई सोच को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था. ये इंदौर की रहने वाली थी, इसलिए भी इसका आयोजन किया जा रहा है. आयोजकों ने कहा कि इसी तरह मुस्कान नाम की महिला ने अपने पति की हत्या कर उसकी लाश नीले ड्रम में छुपा दी थी. ऐसे कई मामले देशभर में सामने आए हैं, जहां शादी के बाद पुरुषों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. संस्था का कहना है कि समाज में ऐसे अपराधों पर जागरूकता लाना जरूरी है. इसी को देखते हुए यह किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: गुजरात की रहस्यमयी पहाड़ी तुलसीश्याम, यहां आकर बदल जाता है गुरुत्वाकर्षण का नियम, बंद गाड़ी भी चढ़ने लगती है पहाड़ी

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

3 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

19 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

25 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

36 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

44 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago