देश

मुंबई में ‘हैवानियत’: 13 साल की मासूम को शादीशुदा सलमान ने बनाया शिकार! किरीट सोमैया ने खोला मोर्चा

Vikhroli Minor Exploitation Case: मुंबई के विक्रोली इलाके में एक 13 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की के साथ दरिंदगी का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान 33 वर्षीय शादीशुदा सलमान के रूप में हुई है, जिसने मासूम को अपने जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई.

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने खुद इस मामले को उजागर करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनके अनुसार, ‘जिहादी माइंडसेट’ के इस घिनौने कृत्य ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है.

धोखे का जाल और मासूम का शोषण

आरोपी सलमान, जो खुद शादीशुदा है, उसने अपनी उम्र और वैवाहिक स्थिति छिपाकर 13 साल की बच्ची को प्रेम जाल में फंसाया. मासूमियत का फायदा उठाते हुए उसने बच्ची का लंबे समय तक शोषण किया. जब मामला सामने आया तो पता चला कि पीड़िता गर्भवती है. किरीट सोमैया ने इसे “जिहादी सलमान” द्वारा किया गया एक क्रूर धोखा करार दिया है, जिसने एक मासूम बच्ची का भविष्य बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

 

किरीट सोमैया ने खोला मोर्चा(Vikhroli Minor Exploitation)

मामला संज्ञान में आते ही पूर्व सांसद किरीट सोमैया विक्रोली पार्क साइट पुलिस स्टेशन पहुँचे. उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली. सोमैया ने साफ कहा कि वह इस मामले की तब तक निगरानी करेंगे जब तक आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

‘लव जिहाद’ के एंगल पर गरमाई राजनीति

विक्रोली की इस घटना ने मुंबई में एक बार फिर ‘लव जिहाद’ और नाबालिगों के साथ बढ़ते अपराधों पर बहस छेड़ दी है. सोमैया ने इसे एक जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शारीरिक शोषण नहीं, बल्कि एक मासूम की पहचान और गरिमा पर हमला है. पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत कई अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: BJP की लाइन पर तमिलनाडु सरकार? विजय थलापति ने किया तगड़ा फैसला; देश में होने लगी वाहवाही

परिवार को मदद का भरोसा

पीड़िता के परिवार की आर्थिक और कानूनी मदद के लिए किरीट सोमैया ने हर संभव आश्वासन दिया है. मुंबई पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें कोई और भी शामिल था. स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा है और वे मांग कर रहे हैं कि ऐसे ‘नरपिशाच’ को फांसी जैसी सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

6 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

21 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

33 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

35 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

44 minutes ago