AI IMAGE
तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने और वर्तमान में मुख्यमंत्री बने विजय की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. टीवीके को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. टीवीके विधायक आर श्रीनिवास सेतुपति की ओर से दायर याचिका को मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. जिसके बाद सेतुपति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट दायर याचिका पर 13 मई को सुनवाई करेगा.
मद्रास हाईकोर्ट ने तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र से सिर्फ एक वोट के अंतर से जीते टीवीके विधायक आर श्रीनिवासा सेतुपति के विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पर रोक लगा दिया है. सेतुपति ने तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर डीएमके उम्मीदवार के आर पेरियकरुप्पन को महज एक वोट से हराया था. सेतुपति को 83,365 वोट मिले, वहीं पेरियकरुप्पन को 83364 वोट मिले थे. पेरियकरुप्पन ने वोटों की दोबारा गिनती और श्रीनिवसा सेतुपति को विधायक के तौर पर शपथ लेने से रोकने के लिए एक अंतरिम आदेश की मांग की थी.
पेरियकरुप्पन ने आरोप लगाया है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का एक-एक पोस्टल बैलेट, गलती से दूसरे तिरुपत्तूर जिले में भेज दिया गया और वहां उसे खारिज कर दिया गया. इसके अलावा ईवीएम के आंकड़ों और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों में भी 18 वोटों का अंतर मिला है.
दरअसल, 234 सीटों वाली तमिलनाडू विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटों जीती हैं, चूंकि विजय, जिन्होंने दो सीटे जीती हैं, उनको एक सीट से इस्तीफा देना होगा. इसलिए टीवीके कि संख्या 107 रह जाएगी. उस समय सदन की संख्या घटकर 233 हो जाएगी. इसलिए बहुमत के लिए 117 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी.
ये भी पढ़ें: राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, स्कूलों में अनिवार्य विषय बनाने के निर्देश
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…
Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…
Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…
Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…
ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…