Bharat Express DD Free Dish

बंगाल से लेकर असम तक…मुंबई के सट्टा बाजार ने बदल डाला पूरा गेम; जानें नतीजों से ठीक पहले क्या है ट्रेंड

मतगणना से पहले मुंबई सट्टा बाजार के आंकड़ों ने कई राज्यों में सत्ता बदलने के संकेत दिए हैं. बंगाल में BJP बढ़त, तमिलनाडु में DMK मजबूत, केरल-असम में भी चौंकाने वाले ट्रेंड…

4 मई को होने वाली मतगणना (Bengal Election Prediction) से ठीक पहले देश का सबसे बड़ा और अनौपचारिक सट्टा बाजार यानी ‘मुंबई सट्टा बाजार’ पूरी तरह गर्म है. करोड़ों की बाजी लग चुकी है और बुकीज के ताज़ा आंकड़ों ने चौंकाने वाले संकेत दिए हैं.

सट्टा बाजार की मानें तो इस बार कई राज्यों में सत्ता की कुर्सी खिसकने वाली है, तो कहीं ‘किंग’ की वापसी तय है. बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक, सटोरियों का दांव किस करवट बैठ रहा है, आइए जानते हैं इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में.

बंगाल में ‘सुवेंदु’ का जादू या ममता की विदाई? (Bengal Election Prediction)

सट्टा बाजार के सबसे चौंकाने वाले आंकड़े पश्चिम बंगाल से आए हैं. सटोरियों के मुताबिक, बंगाल में इस बार ‘खेला’ होने वाला है. बहुमत का आंकड़ा 148 है लेकिन मुंबई सट्टा बाजार बीजेपी को 175-185 सीटें देता दिख रहा है. वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी 127-132 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. सट्टा बाजार में इस बार ममता दीदी से ज्यादा भरोसा सुवेंदु अधिकारी पर जताया जा रहा है.

तमिलनाडु में ‘स्टालिन’ का जलवा?

दक्षिण भारत के इस बड़े राज्य में सट्टा बाजार DMK की प्रचंड वापसी की ओर इशारा कर रहा है. अनुमान है कि एमके स्टालिन की पार्टी 145-155 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी, जबकि AIADMK महज 45-65 सीटों पर रह जाएगी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक्टर विजय की नई पार्टी TVK को सट्टा बाजार 7-9 सीटें दे रहा है, जो पहली बार के हिसाब से बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है.

असम में ‘कमल’ और केरल में ‘UDF’ की लहर (Assam: Satta Bazaar Prediction)

असम में सटोरियों ने बीजेपी पर सबसे ज्यादा पैसा लगाया है. यहां बीजेपी को 85-92 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे यह साफ है कि हिमंता बिस्वा सरमा की पकड़ ढीली नहीं हुई है. वहीं, केरल में इस बार ‘सत्ता बदलने’ का रिवाज कायम रह सकता है.

वहीं सट्टा बाजार के मुताबिक, UDF को 78-85 सीटें और मौजूदा सत्ताधारी LDF को 56-66 सीटें मिल सकती हैं. पुडुचेरी में मामला 50-50 का है, जहाँ NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर है.

सट्टा बाजार में किसका भाव कितना?(Mumbai Satta Bazaar)

सट्टा बाजार में जिस पार्टी की जीत की संभावना (Satta Bazaar Prediction) सबसे ज्यादा होती है, उसका भाव सबसे कम होता है. इस समय पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी का ‘भाव’ कम है, यानी सटोरियों को उनकी जीत का पूरा यकीन है. यह बाजार रैलियों, ग्राउंड रिपोर्ट और स्थानीय माहौल को भांपकर अपना रेट तय करता है. हालांकि, यह पूरी तरह अनौपचारिक है, लेकिन कई बार इसके नतीजे एग्जिट पोल से भी ज्यादा सटीक बैठते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read