देश

Viral Video: स्कूल से लौट रही लड़की पर गाय ने किया हमला, पटक-पटककर कर दिया अधमरा, कैमरे में कैद हुई खौफनाक मंजर

Viral Video: चेन्नई से एक बेहद हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां स्कूल से घर जाते समय एक नौ वर्षीय स्कूली छात्रा को भैंस ने बेरहमी से पटक दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना एमएमडीए कॉलोनी इलाके के इलंगो स्ट्रीट पर हुई. अब घटना का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यह घटना तब हुई जब लड़की,अपनी मां और छोटे भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी. लड़की की पहचान आयशा के रूप में हुई है.

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा और उसका परिवार दो गायों के पीछे चल रहे थे तभी उनमें से एक गाय आक्रामक हो गई. गाय तेजी से पीछे मुड़ी और आयशा पर हमला कर उसे उठाकर सड़क पर फेंक दिया. इतना ही नहीं गाय सिंग से लगातार बच्ची पर हमला करती रही. बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठा हुए.

आयशा की हालत स्थिर

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को भगाने में कामयाब रहे. आयशा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के बाद आयशा की हालत स्थिर है. रिपोर्टों के मुताबिक, चेन्नई निगम के अधिकारियों ने गायों को जब्त कर लिया है और लापरवाही से घूमने वाले मवेशियों के मालिकों पर जुर्माना लगाने सहित ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपायों को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं. हमलावर गाय के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

40 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago