बेटे की बर्थडे पार्टी में मां को आया हार्ट अटैक
गुजरात के वलसाड जिले में हाल ही में एक और दुखद घटना हुई, जिसमें एक मां की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने बेटे की बर्थडे पार्टी मना रही थीं. बेटे की खुशी में शामिल होने के दौरान ही मां अचानक बेहोश हो गईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया.
इस हादसे से बर्थडे पार्टी का माहौल पूरी तरह से गम में बदल गया. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह मां अपने बेटे के इस खास दिन के बाद कभी उसकी जन्मदिन की खुशियों का हिस्सा नहीं बन पाएगी. पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. घटना की भयावहता को सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, वापी के एक प्रतिष्ठित होटल में बारोट परिवार अपने पांच साल के बेटे गौरीक का जन्मदिन मना रहा था. पार्टी में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार संगीत की धुन पर झूम रहे थें. वहीं, गौरीक की मां यामिनीबेन और उनके पिता भी स्टेज पर जश्न का आनंद ले रहे थें. तभी अचानक यामिनीबेन ने अपने पति के कंधे पर सिर रख दिया और अचानक स्टेज से गिर पड़ीं. इस दृश्य से पार्टी में अफरा-तफरी मच गई.
परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खुशी का यह मौका एक पल में शोक में बदल गया. सीसीटीवी में कैद इस घटना ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया, और एक मासूम बेटे से उसकी मां का साया उठ गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
-भारत एक्सप्रेस
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…
करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…
इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…
अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…
अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…