Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Viral Video: 5 साल के बेटे का जन्मदिन मना रही थी मां, स्टेज पर आया हार्ट अटैक, हुई मौत

गुजरात के वलसाड जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. एक मां अपने पांच साल के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया.

बेटे की बर्थडे पार्टी में मां को आया हार्ट अटैक

गुजरात के वलसाड जिले में हाल ही में एक और दुखद घटना हुई, जिसमें एक मां की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने बेटे की बर्थडे पार्टी मना रही थीं. बेटे की खुशी में शामिल होने के दौरान ही मां अचानक बेहोश हो गईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

इस हादसे से बर्थडे पार्टी का माहौल पूरी तरह से गम में बदल गया. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह मां अपने बेटे के इस खास दिन के बाद कभी उसकी जन्मदिन की खुशियों का हिस्सा नहीं बन पाएगी. पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. घटना की भयावहता को सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया है.

बेटे की जन्मदिन पार्टी में हुई मौत

जानकारी के अनुसार, वापी के एक प्रतिष्ठित होटल में बारोट परिवार अपने पांच साल के बेटे गौरीक का जन्मदिन मना रहा था. पार्टी में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार संगीत की धुन पर झूम रहे थें. वहीं, गौरीक की मां यामिनीबेन और उनके पिता भी स्टेज पर जश्न का आनंद ले रहे थें. तभी अचानक यामिनीबेन ने अपने पति के कंधे पर सिर रख दिया और अचानक स्टेज से गिर पड़ीं. इस दृश्य से पार्टी में अफरा-तफरी मच गई.

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खुशी का यह मौका एक पल में शोक में बदल गया. सीसीटीवी में कैद इस घटना ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया, और एक मासूम बेटे से उसकी मां का साया उठ गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital