खेल

India vs Bangladesh Match Preview: चेन्नई टेस्ट में जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से उतरेगा भारत

भारत अपने घरेलू टेस्ट सीजन की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करने जा रहा है. यह मैच गुरुवार से चेन्नई में शुरू होगा और भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीजन की अच्छी शुरुआत करने पर होगी. गौरतलब है कि इस मैच के अंक डब्लूटीसी तालिका में भी जुड़ेंगे, जहां भारत पहले स्थान पर है.

दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें भारत को 11 में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश दो मैच ड्रॉ करवाने में सफल रहा है. यह बांग्लादेश का सिर्फ़ तीसरा भारतीय दौरा है. भारत ने अपनी जमीन पर बांग्लादेश के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले हैं और उन्हें तीनों में जीत हासिल हुई है. हाल ही में पाकिस्तान को पाकिस्तान में हराकर आ रही बांग्लादेशी टीम भारत में भी अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

ऋषभ पंत

यह लगभग 629 दिन बाद पंत की टेस्ट क्रिकेट में वापसी होगी. दिलचस्प बात यह है कि गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल होने से पहले भी पंत ने अपना आख़िरी टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. अब उसी टीम के खिलाफ वह अपनी नई पारी शुरू करेंगे. इससे पहले पंत ने दलीप ट्रॉफ़ी में वापसी करते हुए इंडिया बी के लिए दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था और मैच में सात कैच भी लिए थे. वनडे और टी20 में सफल वापसी कर चुके पंत अपने सबसे पसंदीदा प्रारूप में भी उसी तरह की वापसी करना चाहेंगे.

नाहिद राणा

6 फ़ीट 5 इंच का यह तेज़ गेंदबाज़ अभी सिर्फ़ तीन टेस्ट मैच पुराना है, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. नाहिद अपनी हार्ड लेंथ की पटकी हुई गेंदों के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने बाबर आज़म का चार पारियों में दो बार शिकार किया. चेन्नई की लाल मिट्टी की पिच पर वह भारतीय बल्लेबाज़ों को भी परेशान करने की क्षमता रखते हैं. इससे पहले नाहिद ने मार्च 2024 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते हुए भी पांच विकेट लिए थे.

पिच की स्थिति

प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया जाए या तीन स्पिनरों को? यह प्रश्न फिर से भारतीय टीम में प्लेइंग इलेवन का फैसला लेने वाले लोगों को कुछ समय के लिए व्यस्त रख सकता है. यह सवाल कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है.

ESPNCricinfo को पता चला है कि यह मैच चेपॉक में लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस पिच पर गेंदबाज़ों को बढ़िया उछाल मिलेगा और गेंद कीपर तक आराम से एक अच्छी ऊंचाई पर जाएगी. हालांकि चेन्नई में तेज़ गर्मी के कारण स्पिन समय बीतने के साथ-साथ अपनी भूमिका जरूर अदा करेगा. फिर भी ऐसा समझा जा रहा है कि तेज गेंदबाज पूरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. पिच और परिस्थितियों के मुताबिक तो यहां पर तेज़ गेंदबाज़ों को रिवर्स स्विंग भी मिल सकता है.

फिलहाल के लिए ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम पांच गेंदबाज़ों के मजबूत बोलिंग लाइन-अप के साथ मैदान पर उतरेगी, जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आकाश दीप और टीम के एकमात्र बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल भी टीम में हैं.

संभावित एकादश

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जाडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश: नजमुल हसन शांतो (कप्तान), शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुस्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तसकीन अहमद, नाहिद राणा

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

24 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago