डांस करते हुए आया हार्ट अटैक, युवक की गई जान (मृतक मनोज घेरे में)
Varanasi News: पिछले कुछ समय से डांस करते समय लोगों को हार्ट अटैक से मौत की खबरें लोगों को चिंता में डाल रही है. इस बीच यूपी के वाराणसी में एक युवक की डांस करने के दौरान मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक कुछ लोगों के साथ डांस कर रहा है. इसी दौरान वो नाचते-नाचते जमीन पर गिर जाता है. जिसके बाद परिवार के लोग उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, ये वीडियो 2 अक्टूबर का है. वाराणसी (Varanasi News) के पिपलानी कटरा औघड़नाथ तकिया के पास एक शादी थी. इस शादी समारोह में 40 साल के मनोज विश्वकर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ डांस कर रहे थे. अचानक से मनोज लड़खड़ा जाते हैं और जमीन पर गिर जाते हैं. घटना के बाद वहां मौजूद महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगती हैं. मनोज को फौरन नजदीकी अस्पताल लेकर परिजन गए. लेकिन, जांच करने के बाद डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वाराणसी (Varanasi News) स्थित प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मनोज की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मनोज अब उनके बीच नहीं हैं.
दरअसल, मनोज को डांस पसंद था. वो शादियों-पार्टियों में डांस किया करते थे. सोशल मीडिया पेज पर भी वो नाच-गाने का वीडियो-फोटो शेयर करते रहते थे. मनोज के पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी.
बीते दिनों ऐसे कई वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो चुके हैं. इससे पहले राजस्थान में भी शादी समारोह में स्टेज पर डांस कर रहे युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई थी. सितंबर महीने में जम्मू से भी एक वीडियो सामने आया था. यहां पर पार्वती माता का रोल निभा रहे 20 साल के कलाकार की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें : Mathura: ‘थाने में रखे 581 किलो गांजा खा गए चूहे’, यूपी पुलिस की दलील से हैरान कोर्ट, कहा- सबूत दो
दशहरा के दौरान अयोध्या जिले के रुदौली थाना इलाके के ऐहार गांव में रामलीला के दौरान रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की जान हार्ट अटैक से हो गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…