देश

एक्सप्रेसवे पर गेट खोलकर स्टंटबाजी, कटा 37 हजार का चालान, दूसरे कार सवार युवक ने लहराई पिस्टल, पुलिस तलाश में जुटी

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए रील बनाकर अपनी और दूसरे की जान जोखिम में डालने के मामले कम नहीं हो रहे हैं. एक तरफ पुलिस लगातार ऐसे स्टंटबाजों का चालान काट रही है और उन्हें गिरफ्तार कर उनकी गाड़ियां सीज कर रही है. लेकिन उसके बाद भी ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हालिया मामला नोएडा का है जहां दो स्कार्पियो सवार युवकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं. स्टंट करते इन युवकों का वीडियो देखने के बाद दूसरे राहगीर एक बार सहम गए.

दो-दो वीडियो हुए वायरल

पहला वीडियो एक्सप्रेस वे का बताया जा रहा है जबकि दूसरे वीडियो की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. पहले वीडियो में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वाहन चालक का 37000 का चालान काटा है. वायरल हो रहा पहला वीडियो 14 सेकेंड का है. इसमें काले रंग की स्कार्पियो का अगला गेट खोलकर युवक खतरनाक स्टंट कर रहा है. वो तेज रफ्तार में कार चलाते हुए स्टंट कर रहा है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने काले रंग की स्कार्पियो का नंबर के आधार पर 37 हजार रुपए का चालान काट दिया है.

वहीं दूसरा वीडियो नौ सेकेंड का है. वीडियो में ग्रे रंग की स्कार्पियो की ड्राइवर सीट पर बैठा युवक हाथ बाहर निकालकर पिस्टल दिखा रहा है. दूसरा युवक पिछले गेट पर लटककर पिस्टल से फायरिंग करता हुआ दिख रहा है. ये वीडियो भी नोएडा का बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election: नफरत फैलाने वाले संगठनों को बैन करेगी कांग्रेस, कर्नाटक में पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, PFI से बजरंग दल की तुलना

पुलिस अधिकारी ने कहा, होगी कार्रवाई

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि पुलिस के सहयोग से कठोर कार्यवाही की जाएगी. इससे पहले भी नोएडा में वीडियो वायरल होते रहे हैं. लेकिन विगत कई दिनों से पिस्टल के साथ युवकों का रील बनाने की चलन बढ़ गया है. वह चाहे असली पिस्टल हो या नकली. उनका कहना है कि जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है पुलिस उसका संज्ञान लेकर स्वता ही कार्रवाई करती है और यह कार्रवाई आगे जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago