देश

यूपी: “मार-मार के खाल उतार दूंगा”- सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मरीज को मारा थप्पड़, Video Viral

Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर एक मरीज को थप्पड़ मार रहा है और कहता है, “मार-मार के खाल उतार दूंगा.” ये वीडियो सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है.

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहले भी डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा मरीज और तीमारदारों के साथ मारपीट के मामले सामने आते रहे हैं. वहीं अब रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा मरीज को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद कुलपति ने जांच के आदेश दिए हैं.

मरीज को मारा थप्पड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा वार्ड मरीजों से भरा हुआ है. इस बीच एक युवक वार्ड में भर्ती एक मरीज के पास जाता है और वह जोर-जोर से चिल्लाता है. उसकी बातों पर जब मरीज कुछ बोलने की कोशिश करता है तो वह शख्स उसे थप्पड़ जड़ देता है. ये वीडियो 10 जुलाई का बताया जा रहा है. मरीज को थप्पड़ मारने वाला शख्स वहां का रेजिडेंट डॉक्टर है जबकि मरीज का नाम गुड्डू खान है और वह फिरोजाबाद का रहने वाला है.

इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक मरीज गुड्डू खान का एक्सीडेंट हो गया था और वह इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी आया था जहां फिलहाल वह हड्डी रोग विभाग में भर्ती है. इस मामले में कुलपति ने जांच के आदेश दिए हैं. इसी तरह मरीज के साथ मारपीट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो 11 जुलाई का बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Greater Noida: थाने से 200 मीटर दूर बदमाशों की दबंगई, शराब पीने से मना करने पर ढाबा मालिक और कर्मचारियों को पीटा, Video वायरल

एक और मामला आया सामने

इसमें करहल के मरीज सौरभ के साथ रेजिडेंट डॉक्टर ने मारपीट की और यह वीडियो भी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का ही बताया जा रहा है. इस संबंध में कुलपति ने कहा है कि मरीज के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

22 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

24 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

32 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

48 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

55 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago