बिजनेस

मारुति सुजुकी इंडिया ने बनाया कीर्तिमान, 30 लाख वाहनों का किया निर्यात

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने भारत में ऑपरेशन शुरू करने के बाद से अब तक 30 लाख गाड़ियों को निर्यात करने का नया कीर्तिमान हासिल किया है. कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि 30 लाखवां ऐतिहासिक वाहन रविवार को गुजरात के पिपावाव बंदरगाह से रवाना हुई 1,053 यूनिट्स की खेप का हिस्सा था, जिसमें सेलेरियो, फ्रोंक्स, जिम्नी, बलेनो, सियाज, डिजायर और एस-प्रेसो जैसे मॉडल शामिल थे.

7.5 लाख यूनिट्स करने का लक्ष्य

मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ, हिसाशी ताकेउची ने कहा, “भारत से हमारा निर्यात 4 साल पहले की तुलना में 3 गुना बढ़ गया है. मारुति सुजुकी ने 2030-31 तक वाहन निर्यात में विविधता लाने और इसे आगे बढ़ाकर 7.5 लाख यूनिट्स करने का लक्ष्य तय किया है.”

मारुति सुज़ुकी ने 1986 में भारत से वाहनों का निर्यात शुरू किया था. 500 कारों की पहली बड़ी खेप सितंबर 1987 में हंगरी भेजी गई थी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2012-13 में 10 लाख वाहन निर्यात करने का पहला माइलस्टोन हासिल किया था. इसके बाद वित्त वर्ष 2020-21 में 9 साल से भी कम समय में अगले 10 लाख यूनिट्स निर्यात का आंकड़ा छू लिया.

30 लाख यूनिट्स निर्यात का आंकड़ा छुआ

कंपनी ने अगले 10 लाख यूनिट्स यानी 20 लाख से 30 लाख यूनिट्स निर्यात का आंकड़ा महज 3 साल और 9 महीने में छू लिया है. ताकेउची ने कहा, “30 लाख यूनिट्स का संचयी निर्यात भारत की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस को दर्शाता है और वैश्विक मंच पर ब्रांड इंडिया का एक शानदार उदाहरण है. हम निर्यात वृद्धि को बढ़ाने के लिए कुछ बाजारों के साथ उत्साहजनक नीतियों और व्यापार समझौतों को लागू करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं.”

यह भी पढ़ें- नवंबर महीने में भारतीय अर्थव्यवस्था की बल्ले-बल्ले! बिजनेस एक्टिविटी 3 महीने के उच्चतम स्तर पर

उन्होंने आगे कहा, “भारत सरकार के फ्लैगशिप ‘मेक इन इंडिया’ इनिशिएटिव के साथ जुड़कर मारुति सुजुकी स्थानीयकरण और निर्यात बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है. मौजूदा समय में भारत से निर्यात किए जाने वाले यात्री वाहनों में से 40 प्रतिशत मारुति सुजुकी के हैं, जो हमें देश में नंबर एक वाहन निर्यातक बनाता है.”

100 देशों में 17 मॉडल निर्यात करती है कंपनी

वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में मारुति सुजुकी ने 1,81,444 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.4 प्रतिशत अधिक है. वर्तमान में कंपनी लगभग 100 देशों में 17 मॉडल निर्यात करती है. अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व कंपनी के लिए महत्वपूर्ण निर्यात बाजार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

4 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

17 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

26 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

1 hour ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago