Viral Video
Viral Video: युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक को लेकर गजब का क्रेज है. बाइक देखते ही लगता है कि प्लेन चला रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर बाइक से स्टंट करते युवा दिख जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. वीडियो में एक लड़की स्पोर्ट्स बाइक से रोड पर स्टंट करती नजर आ रही हैं. इस स्टंट को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. आमतौर पर तो बाइक से स्टंट लड़के करते हैं पर अब लड़कियों में भी इसको लेकर काफी दिवानगी देखी जा रही है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक लड़की रोड पर गजब का स्टंट करती नजर आ रही है. कभी लड़की सड़क पर गाड़ी लहरा रही है, तो कभी इतनी ज्यादा नीचे की ओर झुक जा रही, जिसे देखकर लोगों को हैरानी हो रही है. वीडियो में लड़की बाइक को आगे से हवा में उठा लेती है, यानी अगला टायर हवा में उठ जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरीके के बाइक स्टंट को व्हीली बोला जाता है, जो ज्यादातर बाइकर करते नजर आते हैं. इसे करना बेहद मुश्किल होता है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन वीडियो में लड़की इस तरह बाइक का पिछले टायर खड़ा कर के चलाते हुए अपना एक हाथ भी हटा देती है, जो यकीनन देखने लायक है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर बाइकर बॉय 44 ने शेयर किया है. वीडियो को यूजर्स की खूब प्रतिक्रिया मिल रही है. हजारों की संख्या में व्यूज़ के साथ-साथ लाइक भी मिले हैं.
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…
मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…
Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…