खेल

IND vs SA: संजू सैमसन ने ठोका वनडे करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली 108 रनों की पारी

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में संजू सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक जमाया. उन्होंने 114 गेंदों में 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी के दौरान संजू ने 6 चौके और 3 छक्के जड़े. संजू सैमसन ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आए, जब शुरुआत के दस ओवर के भीतर भारत को दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. संजू सैमसन ने 110 गेंदों में अपने करियर का पहला शतक बनाया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन रहा हैं संजू का प्रदर्शन

एकदिवसीय क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है. वह इस टीम के खिलाफ अब तक 6 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें पांच पारियों में उनके नाम 238 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और एक अर्धशत भी जड़ा है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 छक्के और 17 चौके जड़े हैं. वहीं साल 2023 में संजू सैमसन ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 180 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: वनडे क्रिकेट में रजत पाटीदार का डेब्यू, बने ब्लू जर्सी पहनने वाले 256वें प्लेयर

संजू ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में किया था डेब्यू

साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ संजू सैमसन ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह अब तक 16 मैच खेल चुके हैं. जिसकी 14 पारियों में उन्होंने अब तक 510 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 99.61 का है. वनडे क्रिकेट में संजू सैमसन के बल्ले से अब तक 22 छक्के और 34 चौके निकले हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: तीसरे वनडे में स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी! प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलते हैं संजू

संजू सैमसन घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलते हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट करियर में संजू सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 128 लिस्ट-ए मैच खेले हैं. जिसकी 119 पारियों में उनके नाम 3487 रन दर्ज है. लिस्ट-ए में संजू के बल्ले से 3 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 212 रन रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

34 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

39 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

54 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

59 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago