प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के संकल्पबद्ध प्रयासों से राजस्थान में विकास और सामाजिक सरोकार की नई धारा प्रवाहित हो रही है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलते हुए राज्य सरकार ने किसान, महिला, गरीब और युवा—सर्व समाज के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए हैं.
मुख्यमंत्री (Bhajan Lal Sharma) ने 6 सितंबर 2025 शनिवार को मानसरोवर स्थित शिप्रा पथ पर विप्र फाउंडेशन द्वारा निर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह संस्थान शिक्षा, संस्कार और सेवा की त्रिवेणी के रूप में समाज को नई दिशा देगा. भगवान परशुराम की प्रेरणा से यह केंद्र सनातन संस्कृति, वैदिक ज्ञान और सामाजिक उत्थान का प्रकाश स्तंभ बनेगा.
राजस्थान की जल समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने राम जलसेतु लिंक, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर और गंगनहर जैसी परियोजनाओं को नई गति दी है. प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग से ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत हजारों गांवों में जल संरक्षण की संरचनाएं तैयार की जा रही हैं.
ऊर्जा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बनेंगे.
प्रदेश के युवाओं को पेपरलीक जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के साथ सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया है. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान नई चेतना का संचार कर रहे हैं. प्रदेश सरकार ने भी पिछले वर्ष 7.5 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया और इस वर्ष अब तक 11 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं. इससे राजस्थान को हरा-भरा बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा है.
इसे भी पढ़ें-PM Modi के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है- पूर्व राजदूत दीपक वोहरा
राज्य सरकार ने गौशालाओं के अनुदान में वृद्धि, महिलाओं और गरीबों के लिए विशेष योजनाएं तथा किसानों के लिए आर्थिक मजबूती देने वाले निर्णय लिए हैं. मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि समाज का हर वर्ग अपने कर्तव्यों का पालन करे और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाने में सहयोग करे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…