Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है- पूर्व राजदूत दीपक वोहरा

पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तारीफ करते हुए कहा कि उनके सत्ता में आने के बाद, दुनिया में भारत का कद और बढ़ा है.

पीएम मोदी और पूर्व राजदूत दीपक वोहरा

पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके सत्ता में आने के बाद, दुनिया में भारत का कद और बढ़ा है. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा.

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत-अमेरिका संबंधों को बेहद खास बताए जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद काफी बढ़ा है. उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया.

सवाल- क्या आपको लगता है कि चीन और रूस के साथ भारत के बढ़ते रिश्तों का असर अमेरिका पर पड़ रहा है?

जवाब- यह एक बेहतरीन सवाल है. अमेरिका पर इसका असर क्यों नहीं पड़ना चाहिए? किसी भी देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध स्वतंत्र होते हैं. कोई भी देश जो भारत के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है, उसके भारत के साथ अच्छे संबंध होंगे और जो नहीं रखना चाहता है, इसके विपरीत होंगे. उन्होंने कहा कि आपने मालदीव के मामले में यह देखा है, जिसके राष्ट्रपति कभी हमारे खिलाफ थे, लेकिन अब हमारे साथ हैं. यही बात श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश के मामले में भी सच हुई है. भारत की कूटनीति काफी परिपक्व है. अमेरिका और रूस के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं यह एक सकारात्मक प्रगति है. हम चीन के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए भी काम कर रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप अलग-अलग समय पर अलग-अलग बयान देते हैं, लेकिन हम परिपक्वता के साथ जवाब देते हैं.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, और हमने भी एक्स पर. हम अमेरिका के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं. हमने ट्रंप की आलोचना नहीं की है, लेकिन ट्रंप ने कई बार हमारी आलोचना की है. फिर भी, हमने अपनी मर्यादा बनाए रखी है. यह परिपक्वता की निशानी है.

सवाल- भारत-अमेरिका संबंधों को ‘बेहद खास रिश्ता’ बताते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) हमेशा दोस्त बने रहेंगे. आपके क्या विचार हैं?

जवाब- जब कोई हमारी तारीफ करता है, तो हम उसका शुक्रिया अदा करते हैं. हम विनम्र लोग हैं. हम चाणक्य की संतान हैं. मैं ट्रंप को ‘चाणक्य नीति’ पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करूंगा. इसमें कहा गया है कि अगर किसी देश के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं, तो दरवाजा बंद कर दो, लेकिन खिड़की कभी बंद मत करो. यही भारत का दृष्टिकोण है. आज अच्छे नहीं है, कल सही हो जाएंगे.

सवाल- क्या आपको लगता है कि यह भारत की कूटनीतिक जीत है कि अमेरिका, चीन और रूस सभी से मजबूत संबंध बनाए रखना चाहते हैं?

जवाब- बिल्कुल, यह एक कूटनीतिक जीत है. जैसा कि मैंने कहा, मैं 52 साल से ज्यादा समय से कूटनीति में हूं, और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के पदभार संभालने के बाद, भारत की वैश्विक छवि में जबरदस्त सुधार हुआ है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. यहां तक कि अमेरिकी अखबारों ने भी ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने चीन, रूस और भारत के साथ संबंध खराब कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ कहते हैं तो दुनिया सुनती है.

सवाल- क्या आपको लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी एक वैश्विक ब्रांड बन गए हैं?

जवाब- बिल्कुल, सौ प्रतिशत ‘ब्रांड मोदी’. आप उन्हें पसंद करें या न करें, आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी (PM Modi) ‘ब्रांड इंडिया’ हैं. अगर आप विदेश जाएं और लोगों से पूछें कि वे भारत के बारे में क्या जानते हैं, तो वे योग और प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का जिक्र करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी रामायण के जामवंत की तरह हैं, जिन्होंने भगवान हनुमान को उनकी शक्ति का स्मरण कराया था. इसी तरह, मोदी भारतीयों को उनकी असली क्षमता का स्मरण करा रहे हैं.

सवाल- क्या आपको लगता है कि अमेरिका भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है?

जवाब- सौ प्रतिशत. अमेरिका अपने उत्पाद किसे बेचेगा? अगर वे 10 लाख या उससे ज़्यादा कारें बनाते हैं, तो भारत के अलावा वे कहां जाएंगे? अमेरिका के अब चीन के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने चतुराई दिखाई है – उनमें गुजरात का जीन है. जीएसटी सुधारों को देखिए। अब, भारतीय नागरिक कम दामों पर सामान खरीद सकते हैं. हमने हमेशा अमेरिका की प्रशंसा की है. अब भी करते हैं. हम अच्छे रिश्ते चाहते हैं. मुझे लगता है कि ट्रंप को आखिरकार एहसास हो गया है कि उन्होंने शायद बहुत ज़्यादा कह दिया है. लेकिन हम नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देंगे. यह हमारा तरीका नहीं है.

इसे भी पढ़ें-PM Modi के हिमाचल प्रदेश संभावित दौरे से पहले आपदा प्रभावित जिलों का आकलन करने पहुंचेंगी दो केंद्रीय टीम

सवाल- भारत और अमेरिका अपने संबंधों को कैसे मजबूत कर सकते हैं?

जवाब- आपसी सम्मान और गरिमा के जरिए. आज भारत की विदेश नीति मजबूत है. अगर कोई देश हमारे साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है, तो हम भी उसका साथ देंगे. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जो मुझसे जूनियर हैं, लेकिन कहीं ज़्यादा समझदार हैं, बेहतरीन काम कर रहे हैं. मैं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को भारत के वैश्विक रुख को मजबूत और सम्मानजनक बनाए रखने के लिए धन्यवाद देता हूं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest