देश

“25 जिले और 110 विधानसभा क्षेत्र…”, वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में होगा समापन, विपक्ष के शीर्ष नेता एक मंच पर आकर दे रहे एकता का संदेश

इंडिया गठबंधन के द्वारा बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ निकाले जा रहे वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में समापन होगा. बीते 17 अगस्त से शुरू हुई इस यात्रा की कमान आरजेडी के तेजस्वी यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी ने संभाली. इंडिया गठबंधन की यह यात्रा 1300 किलोमीटर की रही. जिसने 25 जिलों और 110 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया.

आज वोटर अधिकार यात्रा पटना में समाप्त हो जाएगी. इसके समापन के मौके पर पटना में एक विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है. इस यात्रा के बहाने आरजेडी के तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, एनसीपी की सुप्रिया सुले, टीएमसी से युसूफ पठान, संजय राउत और विकास इंसान पार्टी के मुकेश सहनी एक साथ मंच पर नजर आ रहे हैं. विपक्ष इस यात्रा के बहाने एकजुटता का संदेश देना चाहता है. राहुल गांधी ने इसे बिहार की ताकत बताया है.

कांग्रेस और आरजेडी ने इस समापन को लेकर व्यापक तौर पर तैयारी की है. पटना के गांधी मैदान में विशाल सभा का आयोजन किया जा रहा है. जहां हजारों समर्थक जुटकर SIR के खिलाफ एकता दिखा रहे.

आक्रामक तरीके से एनडीए पर किया हमला

इस यात्रा के दौरान आरजेडी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अपनी ताकत दिखाई और वोट चोरी के मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर बड़े ही आक्रामक तरीके से बीजेपी और एनडीए पर हमला किया. विपक्ष ने इस चुनाव को दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए अहम बताया है.

65 लाख वोटरों के नाम हटाये गए

गौरतलब है कि, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिये गए हैं. जिसपर इंडिया गठबंधन ने सवाल उठाकर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है. इंडिया गठबंधन ने इसे वोट चोरी करार दिया है.

ये भी पढ़ें- जब बाल्टिक सागर के ऊपर जल उठा आसमान…हिटलर की वो गलती जिसकी वजह से शुरू हुआ द्वितीय विश्वयुद्ध, आज के दिन से है खास संबंध

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

वहीं राहुल गांधी ने भी इसको लोकसभा में जोर शोर से उठाया. उन्होंने बताया कि बिहार में लाखों मतदाताओं के नाम काटना गरीबों और बिहार की जनता के अधिकारों पर हमला है.

हालांकि राहुल गांधी के इन आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज करते हुए उन्हें सबूत दिखाने को कहा है. लेकिन विपक्ष के शोर ने वोट चोरी को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है.

एकजुटता का संदेश

विपक्ष इस यात्रा के बहाने एक और संदेश दिया और वो है एकजुटता का. विपक्ष ने इसको प्रदर्शित करने के लिए प्रियंका गांधी से लेकर, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन तक को बिहार लाया. हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा इसपर सस्पेंस बरकरार है. क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक सीएम पद के लिए तेजस्वी यादव को अपना समर्थन नहीं दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

19 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

26 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

28 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

50 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

60 minutes ago