देश

UP By-Election: यूपी की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 19.16% मतदान और स्वार में अब तक 18.4% मतदान

उत्तर प्रदेश की रामपुर स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में मतदान शुरू हो गया है. सुबह 11 बजे तक के स्वार में 19.16% मतदान और छानबे में 18.4% मतदान हो चुका है. इन दोनो ही सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा. मतदान केंद्रों पर जो मतदाता शाम छह बजे तक उपस्थित रहेंगे उन सभी को वोट डालने दिया जाएगा.

सपा ने लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टांडा, दढ़ियाल, लंबाखेड़ा, अकबराबाद, रसूलपुर, फरीदपुर, खेमपुर, मिलक काजी में पुलिस मुस्लिम मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है. बार-बार आईडी चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है. मतदाताओं को पुलिस पीट रही है.

ये भी पढ़ें:- Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मतदान से पहले CM बोम्मई ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

छानबे विधानसभा उपचुनाव

पार्टी ने आरोप लगाया कि मिजार्पुर की छानबे विधानसभा की बूथ संख्या 145, 146, 137, 138, 270, 271 पर सपा के बूथ एजेंट को पीठासीन अधिकारी एजेंट नहीं बना रहे हैं. मिजार्पुर की छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं.

चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे

गौरतलब हो की स्वार और छानबे दोनों ही सीटों के चुनाव नतीजे नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही 13 मई को आएंगे. स्वार व छानबे विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं. दोनों ही सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के उम्मीदवार मैदान में हैं और इनका सीधा मुकाबला मुख्य विपक्षी दल सपा के उम्मीदवारों से है. उपचुनाव में बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं. कांग्रेस ने छानबे सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है जबकि स्वार सीट पर प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

11 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

49 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago