देश

Noida: पानी की किल्लत से नोएडा में मचा हाहाकार, निवासियों को खुद के पैसे से मंगवाना पड़ रहा है टैंकर, खरीदना पड़ रहा है पीने का पानी

Noida: भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच प्रदेश के लोग बिजली-पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं. इसी बीच नोएडा से खबर सामने आ रही है कि यहां पर ग्रेनो के सेक्टर अल्फा-2, बीटा-2, डेल्टा-1 में पानी की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है. शुक्रवार को लो प्रेशर के कारण कई सेक्टर में पानी टंकियों में नहीं पहुंचा, जिससे लोगों को अपने खर्चे से पानी के टैंकर मंगवाने पड़े और किसी तरह काम चलाया गया. तो वहीं ओमिक्रॉन-3 सेक्टर में शुक्रवार को भी पानी नहीं आया,जिससे लोगों ने पहले से भरकर रखे पानी से बड़ी मुश्किल से काम चलाया. बावजूद इसके लोगों को पानी पीने के लिए बाहर से खरीदना पड़ा.

बताया जा रहा है कि, इस पूरी समस्या की शिकायत लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की है, लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी है और समस्या जस की तस है. भीषण गर्मा में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. वहीं इस पूरे मामले में वरिष्ठ प्रबंधक, जल विभाग चेतराम सिंह का कहना है कि, गंगाजल की लाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा है. कुछ जगह मोटर दुरुस्त की जा रही है, जल्द ही पानी सप्लाई सामान्य हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- MP: थाने के सामने महिला ने हवा में उड़ा दिए 500-500 रुपये के नोट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे

पाइपलाइन फटने से निवासी उठा रहे हैं परेशानी

डेल्टा-2 के निवासियों ने मीडिया को जानकारी दी कि, सेक्टर में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं. शुक्रवार सुबह से ही पानी का प्रेशर लो आ रहा है. इसी के साथ निवासियों ने ये भी आरोप लगाया कि, पानी की मेन सप्लाई वाली लाइन फटने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. समस्या का समाधान करने के लिए कोई अधिकारी कदम नहीं उठा रहा है. ये समस्या रोज की है. वहीं डेल्टा-1 के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ऋषि भाटी ने बताया कि लोगों के घरों में प्रेशर की कमी की वजह से पानी नहीं पहुंच रहा है. ऊपर की मंजिल में रहने वाले लोगों के घरों में पानी जाता ही नहीं है. उन्हें कई बार मोटर चलानी पड़ती है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कई घरों में मोटर चलाने के बाद भी पानी नहीं चढ़ा. वहीं सेक्टर ओमिक्रोन-3 में सुबह से ही पानी की मेन सप्लाई नहीं आने से हाहाकार मचा रहा. बताया जा रहा है कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से सुबह के समय प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसमें पंप हाउस की मोटर खराब होने की बात सामने आई थी. इसी के बाद लोगों को खुद के खर्चे पर ही पानी का टैंकर मंगवाना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ऐसा नरक दिखाएंगे कोई उम्मीद नहीं बचेगी’ ईरान पर भड़के ट्रंप, समझौते को बताया एकमात्र रास्ता

Donald Trump UNGA Speech: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में…

1 hour ago

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का ‘कब्जा’! 2 बड़े सैन्य अड्डे बनाएंगे ट्रंप, विरोधियों की एंट्री पर लगाई पूरी तरह रोक

Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड…

2 hours ago

स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: मोदी सरकार ने लॉन्च किया NFI 7th Edition और ADR-PvPI 2.0 ऐप

राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर मोदी सरकार ने NFI का 7वां डिजिटल संस्करण और ADR-PvPI 2.0…

2 hours ago

BPSC TRE 4.0 का इंतजार खत्म! 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के लिए शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती…

2 hours ago