प्रतीकात्मक तस्वीर
S&P Crashed Badly : शुक्रवार को S&P 500 में गिरावट रिकॉर्ड की गई . दरअसल मार्केट के बड़े प्लेयर माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसे शयर्स में गिरावट आई और इसका असर S&P पर पड़ता नजर आया. दरअसल इस बार फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया था और मार्केट ने इस बात पर खुशी जाहिर की थी. फेड के फैसले के बाद मार्केट ने नई उंचाईयां छुई थी, लेकिन फिलहाल सूत्रों से खबर मिल रही है कि फेड का ये फैसला परमानेंट नहीं है बल्कि फेड साल के अंत तक ब्याज दर में आधे प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर सकता है.
ये भी पढ़ें- SBI ने रिकॉर्ड डिविडेंड से भर दिया सरकारी खजाना
फेड के गवर्नर ने ब्याज दरों पर जवाब देते हुए कहा है कि जैसा कि हमने सोचा था वैसा ही हो रहा है महंगाई दर नीचे नहीं आ रही है. वहीं रिचमॉन्ड फेड के अध्यक्ष ने कहा है कि चूंकि ब्याज दर 2 फीसदी से ज्यादा नहीं है ऐसे में हम ब्याज दरों को बढ़ाने के ले काफी सहज है.
शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट ( Micrsoft ) में 1.7 फीसदी और अमेजन ( Amazon) में 1.3 फीसदी की कमी आई है. कंपनियों में आई इस गिरावट का असर S&P 500 और NASDAQ पर पड़ता नजर आया. इससे पहले गुरूवार को माइक्रोंसॉफ्ट में शानदार तेजी देखी गई थी.
ये भी पढ़ें- IKIO Lighting की मार्केट में शानदार लिस्टिंग, 391/शेयर के प्राइस पर मार्केट में एंट्री
शुक्रवार को ट्रेडिंग सेशनबंद होते वक्त S&P 500 4407.9 पर ट्रेड कर रहा था. S&P 500 में 0.36 फीसदी और NASDAQ में 0.68 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. विस्तार से बात करें तो S&P 500 के 11 में से 8 सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई. जबकि पूरे सप्ताह के कारोबाद को देखें तो इसमें 2.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. इस सप्ताह 24 शेयर्स ने नए हाई लेवल रिकॉर्ड्स बनाए लेकिन लो को लेकर कोई भी नया रिकॉर्ड नहीं बना.
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…