देश

‘पीएम मोदी-सीएम नीतीश की जोड़ी हमें पसंद है’, पीएम की रैली पर फारबिसगंज की जनता में उत्साह

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार दौरे पर रहेंगे. वह वे अररिया के फारबिसगंज और भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में लोकतंत्र के महापर्व में जन-जन का अद्भुत उत्साह बता रहा है कि विधानसभा चुनावों में एनडीए को अभूतपूर्व बहुमत मिलने जा रहा है. ऊर्जा से भरे इसी माहौल के बीच करीब 11.30 बजे अररिया के फारबिसगंज और दोपहर लगभग 1.30 बजे भागलपुर की जनसभाओं में अपने परिवारजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं.

कांग्रेस शासन में 60 वर्षों तक कोई वास्तविक प्रगति नहीं

फारबिसगंज में पीएम मोदी की रैली के मौके पर जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार के लिए बेहतर बताया है. फारबिसगंज के एक स्थानीय ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में जो विकास हुआ है, वह बेजोड़ है. इससे पहले, 60 वर्षों तक कांग्रेस के शासन के दौरान कोई वास्तविक प्रगति नहीं हुई और कुशासन हावी रहा. बिहार में लालू प्रसाद यादव के राज में जंगलराज हावी था. घर से बाहर निकलने में डर लगता था, अपराध अपने चरम सीमा पर था.

पीएम मोदी-सीएम नीतीश के चेहरे पर वोटिंग

नीतीश कुमार और पीएम मोदी की डबल इंजन सरकार बिहार को जंगलराज से बाहर लाए और आज बिहार प्रगति के पथ पर दौड़ रहा है. इसलिए, हम ऐसी सरकार को चुनने वाले हैं जो बिहार को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाती रहे, हम लोग पीएम मोदी और सीएम नीतीश के चेहरे पर वोट करेंगे क्योंकि पीएम मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है. हाल ही में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भेजी गई. किसान को सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है. रोजगार के उद्देश्य से सरकार लोन मुहैया करा रही है.

एक अन्य स्थानीय ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर प्रभावी ढंग से बिहार में काम कर रही हैं. सड़कें अच्छी हुई हैं, नए-नए पुलों का निर्माण हुआ है. बिजली की व्यवस्था अच्छी हुई है. बिजली की सुविधा बेहतर हो गई है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत विकास किया है. इसलिए, हम लोग बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ें: PM Modi 8 नवंबर को ‘कानूनी सहायता वितरण तंत्र को सशक्त बनाने’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

6 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

48 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago