देश

Weather: दिल्ली में शीतलहर के बीच जहरीली हुई हवा,15 और 16 जनवरी को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Weather: दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में रहा. दिल्ली में मंगलवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह छह बजे एक्यूआई 247 रहा, लेकिन आठ बजे यह थोड़ा बढ़कर 250 हो गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

दिल्ली में छाया घना कोहरा

दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 और 16 जनवरी को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है. मंगलवार से ही उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है.

पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 14 जनवरी को आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि 15 और 16 जनवरी को बादल छाए रहने की संभावना है.

AQI 300 के पार

वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद, शहर के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया. सुबह-सुबह सीपीसीबी की रीडिंग में आनंद विहार में वायु गुणवत्ता गंभीर पाई गई, जहां एक्यूआई 356 था, जबकि वजीरपुर में 321 दर्ज किया गया.

अशोक विहार, शादीपुर और रोहिणी समेत कई जगहों पर एक्यूआई का स्तर 300 के करीब दर्ज किया गया. जबकि आरके पुरम, आईटीओ और नरेला जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई 254 और 291 के बीच रहा.

यह भी पढ़ें- यूपी से लेकर हरियाणा और राजस्थान…उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में छाया घना कोहरा, ठंड से ठिठुर रहे लोग

एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 400 से ऊपर ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है. हाल ही में 12 जनवरी को रात में हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार किया, जिसके कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जीआरएपी चरण-3 प्रतिबंध हटा लिए थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

7 minutes ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

38 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

42 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

1 hour ago