दुनिया

Los Angeles Fire: आग के तांडव से बेबस हुए अमेरिकी, घर बचाने के लिए हर घंटे खर्च कर रहे लाखों, अब तक 150 बिलियन डॉलर का नुकसान

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फैली भयानक आग ने अब तक 24 लोगों की जिंदगी छीन ली. इस आग ने 12 हजार से ज्यादा इमारतों को जलाकर खाक कर दिया है. हालात बद से बदतर हो चुके हैं. आग पर काबू पाने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन उसका असर नहीं दिखाई दे रहा है. करीब एक लाख लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जा चुके हैं.

हर घंटे दे रहे दो हजार डॉलर खर्च

एक रिपोर्ट के अनुसार, लोग अपना घर जलने से बचाने के लिए हर जतन कर रहे हैं. अमीर लोग अपने महंगे घरों को बचाने के लिए प्राइवेट फायर फाइटिंग सर्विस की मदद ले रहे हैं. जिन्हें 2 हजार डॉलर (करीब 1 लाख 73 हजार रुपये) एक घंटे के हिसाब से चुका रहे हैं.

जलने लगा हॉलीवुड

लॉस एंजेलिस के उत्तर-पश्चिमी इलाके, पैसिफिक पैलिसेड्स में एक विनाशकारी आग लगी. शुरू में यह आग केवल 10 एकड़ तक फैली थी, लेकिन तेज हवाओं की वजह से यह पूरे शहर में फैल गई और हॉलीवुड हिल्स जैसे प्रमुख इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

अमीरों द्वारा प्राइवेट फायर फाइटिंग सेवाओं के इस्तेमाल को लेकर अब बहस शुरू हो गई है. हाल ही में, मशहूर प्रॉपर्टी इन्वेस्टर कीथ वासरमैन और रियल एस्टेट डेवलपर रिक कारुसो ने अपनी संपत्तियों को बचाने के लिए प्राइवेट फायरफाइटर्स को हायर किया.

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड जलकर हो रहा है खाक

यह पहली बार नहीं है जब प्राइवेट फायरफाइटर्स पर चर्चा हो रही है. 2018 में किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट ने भी अपनी संपत्ति की रक्षा के लिए इन्हीं सेवाओं का इस्तेमाल किया था.

150 बिलियन डॉलर का नुकसान

इस आग ने लॉस एंजेलिस में करीब 135 से 150 बिलियन डॉलर का नुकसान किया है. कई घर तबाह हो गए और कई व्यवसाय बंद हो गए. सोशल मीडिया पर आग के दृश्य और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग प्राइवेट फायरफाइटर्स की आलोचना कर रहे हैं और समाज में बढ़ते वर्ग भेद को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago