सीएम आतिशी (फाइल फोटो)
Delhi Election: दिल्ली में चुनावी सरगर्मियों के बीच सीएम आतिशी का प्रचार अभियान विवादों में आ गया है. आदर्श आचार संहिता के आरोप में रिटर्निंग अफसर ने पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि सीएम आतिशी को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार ने चुनाव प्रचार के लिए सरकारी गाड़ी मुहैया कराई थी. जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
मुख्यमंत्री आतिशी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सरकारी वाहन का निजी चुनाव कार्यालय पर चुनावी सामग्री पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया है.
रिटर्निंग अफसर की ओर से दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, सीएम आतिशी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद 7 जनवरी को ढाई बजे PWD के सरकारी वाहन से निजी चुनाव कार्यालय पर चुनाव से जुड़ी सामग्री पहुंचाई गई. नियम के मुताबिक, आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी कैंडिडेट सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए नहीं कर सकता है.
यह भी पढ़ें- शकूरबस्ती में केजरीवाल ऐसा क्या बोल गए? जिसपर भड़क गए एलजी VK Saxena, पूर्व सीएम को दी ये नसीहत
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सीएम आतिशी को कालकाजी से अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं बीजेपी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और और कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा. 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.
-भारत एक्सप्रेस
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…