Mumbai Weather Alert: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. जगह-जगह पानी भरने से सड़कों पर जाम लग गया है, लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है. हालात को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है.
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई शहर में पिछले 24 घंटे में 54 मिमी बारिश दर्ज की गई है. पूर्वी उपनगरों में 72 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 65 मिमी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि अंधेरी, लोखंडवाला, कंजूरमार्ग, सायन गांधी मार्केट और नवी मुंबई जैसे इलाकों में ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है.
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने सोमवार को भारी बारिश के मद्देनजर यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट के बारे में जानकारी जरूर लें. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने मुंबई में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रियों के लिए यह एडवाइजरी जारी की है.
एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा, “खराब मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करके अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करें.”
बयान में आगे कहा गया है कि सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सामान्य समय से थोड़ा पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय मिल सके. आपके सहयोग के लिए धन्यवाद. हम आपकी यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत हैं. मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके कारण उड़ानों के समय में बदलाव या देरी संभव है. आईएमडी ने महाराष्ट्र में 16 से 21 अगस्त के दौरान भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है.
मुंबई की लाइफलाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनें भी बारिश की मार से अछूती नहीं रहीं. वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर गाड़ियां 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. वहीं, BEST बसों को कई जगह रूट बदलकर चलाना पड़ा है.
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में 1916 हेल्पलाइन पर संपर्क करें. मौसम विभाग का अनुमान है कि बिजली चमकने और गड़गड़ाहट के साथ-साथ कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में भारी बारिश से बढ़ रहा यमुना का जल स्तर, हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खुले, बाढ़ का अलर्ट जारी
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…