Mumbai Weather Alert: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. जगह-जगह पानी भरने से सड़कों पर जाम लग गया है, लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है. हालात को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है.
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई शहर में पिछले 24 घंटे में 54 मिमी बारिश दर्ज की गई है. पूर्वी उपनगरों में 72 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 65 मिमी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि अंधेरी, लोखंडवाला, कंजूरमार्ग, सायन गांधी मार्केट और नवी मुंबई जैसे इलाकों में ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है.
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई भारी बारिश के कारण कई इलाकों पर जलभराव हुआ।
वीडियो वीरा देसाई रोड अंधेरी पश्चिम से है। pic.twitter.com/lB05glHA94
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
एयरपोर्ट ने भी जारी की नई एडवाइजरी
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने सोमवार को भारी बारिश के मद्देनजर यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट के बारे में जानकारी जरूर लें. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने मुंबई में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रियों के लिए यह एडवाइजरी जारी की है.
एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा, “खराब मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करके अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करें.”
बयान में आगे कहा गया है कि सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सामान्य समय से थोड़ा पहले एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय मिल सके. आपके सहयोग के लिए धन्यवाद. हम आपकी यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत हैं. मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके कारण उड़ानों के समय में बदलाव या देरी संभव है. आईएमडी ने महाराष्ट्र में 16 से 21 अगस्त के दौरान भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है.
#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश पर कहा, “पिछले 2 दिनों में महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई है, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं। महाराष्ट्र के आधे जिलों में अगले 3 दिनों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं… हम पड़ोसी… pic.twitter.com/o2LcASMUz4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
लोकल ट्रेन और बस सेवाओं पर असर
मुंबई की लाइफलाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनें भी बारिश की मार से अछूती नहीं रहीं. वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर गाड़ियां 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. वहीं, BEST बसों को कई जगह रूट बदलकर चलाना पड़ा है.
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में 1916 हेल्पलाइन पर संपर्क करें. मौसम विभाग का अनुमान है कि बिजली चमकने और गड़गड़ाहट के साथ-साथ कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में भारी बारिश से बढ़ रहा यमुना का जल स्तर, हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खुले, बाढ़ का अलर्ट जारी
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
