बिजनेस

EPFO से दिसंबर में जुड़े 16.05 लाख सदस्य, 9.69% का इजाफा…युवाओं की संख्या बढ़ी

मंगलवार को सरकार दी गई जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से दिसंबर में 16.05 लाख सदस्य जुड़े हैं. इसमें मासिक आधार पर 9.69 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. दिसंबर के प्रोविजनल पेरोल डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि सालाना आधार पर दिसंबर 2023 के मुकाबले दिसंबर 2024 में पेरोल में 2.74 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. यह दिखाता है कि देश में रोजगार के अवसर में लगातार इजाफा हो रहा है.

ईपीएफओ में दिसंबर 2024 में लगभग 8.47 लाख नए सब्सक्राइबर्स शामिल हुए. यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.73 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है. नए सब्सक्राइबर्स में इस उछाल का श्रेय रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के सफल आउटरीच कार्यक्रमों को दिया जा सकता है.

18-25 आयु वर्ग के 4.85 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े

श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार, डेटा का एक मजबूत पहलू यह है कि18-25 आयु वर्ग के सदस्यों की हिस्सेदारी कुल जोड़े गए सदस्यों में अधिक रही है. दिसंबर में 18-25 आयु वर्ग के 4.85 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जो दिसंबर 2024 में जोड़े गए कुल नए सब्सक्राइबर्स का 57.29 प्रतिशत है.

18-25 आयु वर्ग के नए सब्सक्राइबर्स की संख्या में नवंबर की तुलना में 0.91 प्रतिशत और दिसंबर 2023 की तुलना में 0.92 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. लिंग आधारित पेरोल डेटा के विश्लेषण के मुताबिक, समीक्षा अवधि में जुड़े कुल सब्सक्राइबर्स में से 2.22 लाख महिला थी.

लगभग 15.12 लाख सदस्य वापस से EPFO में शामिल हुए

दिसंबर 2024 में लगभग 15.12 लाख सदस्य बाहर निकल गए और बाद में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए. यह आंकड़ा पिछले महीने नवंबर की तुलना में 5.10 प्रतिशत अधिक है. यह दिसंबर 2023 की तुलना में 25.76 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को भी दर्शाता है.

राज्य-वार विश्लेषण से पता चला कि शीर्ष पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की शुद्ध पेरोल वृद्धि में लगभग 59.84 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. आंकड़ों से पता चलता है कि माह के दौरान शुद्ध पेरोल में 21.71 प्रतिशत जोड़कर महाराष्ट्र सबसे आगे रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

17 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

37 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

45 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

56 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

1 hour ago