देश

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

Weather Delhi: लंबे वक्त से दिल्ली-NCR में मानसून की जोरदार बारिश का इंतेजार हो रहा है. इसी बीच सोमवार (7 जुलाई) को झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. देर रात शूरू हुई बारिश सुबह तक चली और मौसम सुहाना हो गया.

IMD ने आज (7 जुलाई) दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

पूरा दिन हल्की बारिश होने की संभावना

जोरदार बारिश ने दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली कई इलाकों में आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे व तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी.

देर रात को शुरू हुई इस बारिश से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. आज दिल्ली-NCR का तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

उमस और गर्मी से बेहाल थे दिल्ली के लोग

राजधानी दिल्ली के कई इलाकें में रविवार (6 जुलाई) को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली थी. हालांकि उमस और गर्मी फिर भी कम नहीं हुई जिसके कारण दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

वहीं रविवार को सुबह से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए थे. हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से काफी परेशानी हुई थी.


ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नहीं बदले सोने-चांदी के दाम, खरीदने से पहले जानें ताजा रेट


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

53 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago