दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम
Weather forecast Today: देश के मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को ठिठुरन महसूस करा दी. दरअसल पिछले कई दिनों दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लग गया था. वहीं सुबह-शाम ठंडी हवाओं का प्रकोप था. इस बीच आई बारिश से अचानक ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों में 21 फरवरी तक बारिश होने की संभवना है. सोमवार रात को देश की राजधानी नई दिल्ली में बारिश हुई.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में रात 11 बजे के बाद कई जगहों पर बारिश हुई. ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में कल यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.. हालांकि बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया है. दिल्ली एनसीआर के अलावा पश्चिमी यूपी के मेरठ में भी अच्छी बारिश हुई.
भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20-21 को रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम महानिदेशक धनंजय महापात्रा ने बताया कि पहाडी़ राज्यांे विशेषकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…