देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें पूरा मामला

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. मणिपुर से होते हुए यात्रा आजकल उत्तर प्रदेश से जिलों से गुजर रही है. इसी बीच मंगलवार (20 फरवरी) को यात्रा पर ब्रेक लगने जा रहा है, क्योंकि राहुल गांधी को एक मामले में कोर्ट में पेश होना है. इसके लिए कुछ घंटों के लिए यात्रा को रोका जाएगा. राहुल गांधी सुल्तानपुर की एक स्थानीय कोर्ट में पेश होने के बाद दोबारा इस यात्रा को शुरू करेंगे.

कांग्रेस नेता ने दी जानकारी

राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि मंगलवार को सुबह भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ देर के लिए रुकेगी, क्योंकि राहुल गांधी को मानहानि से जुड़े एक मामले में कोर्ट में पेश होना है.

राहुल गांधी कोर्ट में पेश होंगे

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सोमवार को 37 दिन हो चुके हैं. मंगलवार को ये यात्रा कुछ देर के लिए रुकेगी. दोपहर 2 बेज अमेठी के फुरसतगंज से यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा. राहुल गांधी मंगलवार को सुबह 11 बजे सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंच सकते हैं.”

अमित शाह पर की थी आपत्तिजनक टिप्प्णी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2018 में बेंगलुरु में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. विजय मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को हत्यारा कहा था. जिससे उन्हें ये सुनकर ठेस पहुंची थी. बाद में वकील के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. बीते 5 साल से ये मामला कोर्ट में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: ‘देश की 23 फसलों पर चाहिए MSP की कानूनी गारंटी’, किसान बोले- 21 फरवरी को दिल्ली कूच की तैयारी

वहीं अगर इस मामले में राहुल गांधी दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 2 साल की जेल हो सकती है. राहुल गांधी ने 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. जिसके बाद 4 अगस्त 2018 को सुल्तानपुर जिला एवं सत्र अदालत में मामला दर्ज कराया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago