आज का मौसम
Weather Today: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है. 3 सितंबर को दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में आंधी की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम और केरल में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. कई जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
समुद्र से जुड़े इलाकों में भी मौसम विभाग ने खास सावधानी बरतने को कहा है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मछुआरों को खराब मौसम के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है.
राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, इटावा, उन्नाव और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
बिहार के गोपालगंज, गया, बक्सर, सुपौल, दरभंगा, भागलपुर, किशनगंज और मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. पटना में तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: पंजाब SIR: वोटर लिस्ट से राघव चड्डा का नाम कटा, दर्ज है ‘Permanently Shifted’
राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा देखते हुए यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, जबकि मनाली में तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…