देश

मानसून का कहर! अगले 8 घंटों में 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam 4 July 2026: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज 18 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 3 जुलाई को गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष क्षेत्रों तथा राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़त दर्ज की है. वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में व्यापक बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ उत्तर भारत में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जुलाई के बीच कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं आज (4 जुलाई) पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

इन 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, केरल, नागालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कुल 18 राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में आज का मौसम

राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम बदलने के आसार हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. विभाग का कहना है कि 6 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है.

उत्तर भारत का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 4 से 9 जुलाई के बीच पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी और फतेहपुर समेत कई जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं.

बिहार में भी मानसून का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जुलाई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी सहित उत्तर एवं दक्षिण बिहार के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

वहीं राजस्थान और पंजाब में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. राजस्थान में 4 से 9 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दूसरी ओर पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, मोहाली, गुरदासपुर और फिरोजपुर समेत कई जिलों में भी इसी अवधि के दौरान बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ों का मौसम

पहाड़ी राज्यों में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 9 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर और हमीरपुर समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं 5 जुलाई और 8-9 जुलाई को राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश को देखते हुए लोगों और पर्यटकों को यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर देखने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप के बाद सरकार ने पकड़ी इंस्टाग्राम की गर्दन; आखिर क्यों लगातार निशाने पर है जुकरबर्ग की कंपनी?


उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago