Tips for Storing Wedding Food: शादी-पार्टी में अक्सर जरूरत से ज्यादा खाना बच जाता है, जो सही रखरखाव न होने पर जल्दी खराब हो जाता है और लोग इसे फेंक देते हैं. लेकिन सही तरीकों और सही तापमान का इस्तेमाल करके आप इस बचे हुए भोजन को फेंकने के बजाय पूरे 48 घंटों तक एकदम फ्रेश और सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानते हैं वो 5 आसान ट्रिक्स.
शादी-पार्टी में बचे हुए भोजन को फेंकने के बजाय उसे सही तरीके से किया जा सकता है. इसके लिए खाने को हल्का ठंडा होते ही अलग-अलग छोटे एयरटाइट कंटेनरों में भरकर 4°C से कम तापमान वाले फ्रिज में रख देना चाहिए. रायता और सलाद जैसी चीजें 24 घंटे में खा लेनी चाहिए, जबकि अन्य पकी सब्जियां और दालें 48 घंटे तक फ्रेश रह सकती हैं. दोबारा खाते समय केवल जरूरत भर खाना ही निकाल कर अच्छी तरह गर्म करना चाहिए.
1. खाना ठंडा होने का ज्यादा इंतजार न करें
अक्सर पार्टियों के बाद खाने को घंटों तक बाहर ही खुला छोड़ दिया जाता है, जो बैक्टीरिया के पनपने का सबसे बड़ा कारण बनता है. जैसे ही खाना हल्का ठंडा हो (यानी गुनगुना हो जाए), उसे तुरंत कंटेनरों में भरकर फ्रिज में रख दें. इससे खाने का तापमान जल्दी कम होता है और उसकी क्वालिटी बनी रहती है.
2. एयरटाइट कंटेनर का ही करें इस्तेमाल
बचे हुए भोजन को कभी भी बड़े और खुले बर्तनों में न रखें. इसकी जगह छोटे-छोटे एयरटाइट डिब्बों का इस्तेमाल करें. एयरटाइट कंटेनर हवा और नमी को अंदर जाने से रोकते हैं, जिससे भोजन का स्वाद और उसकी महक लंबे समय तक बरकरार रहती है. साथ ही, इससे फ्रिज में रखी अन्य चीजों की गंध भी खाने में नहीं आती.
3. हर डिश को अलग-अलग स्टोर करें
दाल, सब्जी, चावल, रायता और मिठाइयों को कभी भी एक साथ या एक-दूसरे से सटाकर न रखें. हर डिश की शेल्फ लाइफ और उसे बनाने का तरीका अलग होता है. सभी व्यंजनों को अलग-अलग बर्तनों में रखने से यदि कोई एक चीज खराब भी होती है, तो उसका असर दूसरी डिश पर नहीं पड़ता.
4. दोबारा खाने से पहले सही तरह से गर्म करें
जब भी आपको बचा हुआ खाना दोबारा खाना हो, तो पूरे डिब्बे को गर्म करने की गलती न करें. जितनी जरूरत हो, उतना ही हिस्सा बाहर निकालें और उसे अच्छी तरह तेज आंच पर गर्म करें. बार-बार पूरे खाने को फ्रिज से निकालना और गर्म करके वापस रखना उसे जल्दी खराब कर देता है.
5. रायता, सलाद और मिठाइयों का रखें विशेष ध्यान
दही से बनी चीजें (जैसे रायता), सलाद और कटे हुए फल बहुत जल्दी बैक्टीरिया की चपेट में आते हैं. इन्हें हमेशा अच्छी तरह ढककर रखें और 24 घंटे के भीतर ही खत्म करने की कोशिश करें. वहीं दूसरी ओर, सूखी मिठाइयां और अच्छी तरह पकी हुई सूखी सब्जियां सही तापमान मिलने पर पूरे 48 घंटे तक आराम से चल जाती हैं.
यह भी पढ़ें: मानसून का कहर! अगले 8 घंटों में 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य का हाल
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…