देश

Weather Update: देशभर में मौसम का बदलता मिजाज, कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी, जानें मौसम का हाल

Weather Update: देश में इस वक्त मौसम का मिज़ाज हर राज्य में अलग-अलग दिखाई दे रहा है. एक तरफ पहाड़ी राज्यों में अब भी मॉनसून की तेज बारिश जारी है, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं. दूसरी ओर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य मैदानी इलाकों में बारिश थमने के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में भी यही ट्रेंड बना रहेगा—कुछ राज्यों में भारी बारिश तो कई जगहों पर उमस और गर्मी का दौर.

दिल्ली में मानसून की विदाई के आसार

राजधानी दिल्ली में अब बारिश की संभावना बेहद कम है. मौसम विभाग ने शहर को “ग्रीन जोन” में रखा है, यानी यहां फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है. बारिश रुकने के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है.

आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक तक रहने का अनुमान है. हवा में नमी का स्तर 58 से 88 प्रतिशत तक दर्ज किया जा रहा है. इन संकेतों को देखते हुए माना जा रहा है कि दिल्ली में अब मॉनसून विदा लेने की तैयारी में है.

यूपी में फिर लौटेगी बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून कमजोर पड़ा था. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि यहां बारिश का सिलसिला पूरी तरह थमा नहीं है. बीते 24 घंटों में तराई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया.
आज भी पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, पश्चिमी हिस्सों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है. इससे उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन गुड्डर’ से दहले आतंकी! कुलगाम में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो खूंखार आतंकियों को किया खत्म

बिहार, पंजाब और गुजरात का हाल

बिहार में 13 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. वहीं, पंजाब को फिलहाल कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि अगले दो-तीन दिन तक यहां भारी बारिश की संभावना नहीं है.
राजस्थान और गुजरात के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. दोनों राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है.

पूर्वोत्तर और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 14 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा नगालैंड और मणिपुर में 11 और 12 सितंबर को मूसलाधार बारिश की संभावना है. वहीं, ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक तेज़ बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

5 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

31 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago