दुनिया

पीएम मोदी की तारीफ करते नहीं थक रहे ट्रंप, कहा- जल्द ही पीएम मोदी से करूंगा बात

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में उतार-चढ़ाव लंबे समय से देखने को मिलते रहे हैं. कभी व्यापारिक टकराव, तो कभी रणनीतिक साझेदारी की चर्चा सुर्खियों में रहती है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बयान देकर सबका ध्यान खींचा है. उन्होंने साफ कहा है कि वह आने वाले दिनों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने वाले हैं.

व्यापार पर बातचीत का ऐलान

ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत और अमेरिका दोनों देश व्यापार से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. उनका कहना था कि,

“मैं अपने बहुत अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से बातचीत को लेकर उत्सुक हूं. हमें किसी बड़े नतीजे तक पहुंचने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी.”

यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया था. उस कदम के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव गहराता नजर आ रहा था.

रिश्तों को लेकर ट्रंप का बदला लहजा

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप (Donald Trump) ने दोहराया कि भारत और अमेरिका के रिश्ते काफी खास हैं. उन्होंने (Donald Trump) कहा कि मैं और प्रधानमंत्री मोदी दोस्त हैं और आगे भी दोस्त ही रहेंगे. हालांकि, इसी बातचीत में उन्होंने थोड़ी नाराजगी भी जताई. ट्रंप का कहना था कि उन्हें पीएम मोदी के कुछ हालिया फैसले पसंद नहीं आए लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मोदी को महान प्रधानमंत्री बताया. उनके इस बयान को विशेषज्ञ दोनों देशों के रिश्तों में नए मोड़ के तौर पर देख रहे हैं.

पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति की बातों का जवाब दिया. शनिवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हैं और भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत बनाने के पक्षधर हैं. मोदी का यह रुख साफ करता है कि भारत भी साझेदारी को नई दिशा देने का इच्छुक है.

रिश्तों की अहमियत क्यों?

भारत और अमेरिका न सिर्फ व्यापारिक साझेदार हैं बल्कि रक्षा, तकनीक और रणनीतिक मोर्चों पर भी सहयोगी माने जाते हैं. रूस से तेल आयात, शुल्क विवाद और कुछ नीतिगत मतभेदों ने जरूर खटास बढ़ाई है लेकिन दोनों देशों की कोशिश यही रहती है कि रिश्तों में कड़वाहट ज्यादा देर तक न रहे.

आगे का रास्ता

ट्रंप (Donald Trump) का यह बयान और मोदी की प्रतिक्रिया मिलकर एक सकारात्मक माहौल बनाते दिख रहे हैं. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की बातचीत में व्यापारिक मुद्दों पर अहम सहमति बन सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह सिर्फ भारत-अमेरिका ही नहीं बल्कि वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ी खबर होगी.

इसे भी पढ़ें-Nepal में उथल-पुथल, एयरपोर्ट बंद, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

साफ है कि रिश्तों में भले ही खटास आए लेकिन ट्रंप और मोदी दोनों ही इस दोस्ती को बनाए रखने के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं. आने वाले दिनों में दोनों नेताओं की मुलाकात या बातचीत रिश्तों में नया अध्याय खोल सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

26 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

51 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago