देश

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, दक्षिण में बन रहा चक्रवात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है. पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही ताजा बर्फबारी अब मैदानों तक असर दिखाने लगी है. दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में ठंड महसूस करने लायक बढ़ गई है. वहीं बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के संकेत मिले हैं, जिससे मौसम विभाग की चिंता और बढ़ गई है.

कई राज्यों में बढ़ी सतर्कता

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 26 से 29 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश संभावित चक्रवात को और मजबूती दे सकती है.

स्काईमेट वेदर ने भी चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात ‘सेन्यार’ तटों से टकरा सकता है, जिससे दक्षिण और पूर्वी भारत पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

दिल्ली में बढ़ी ठंड की दस्तक

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में चल रही बर्फबारी का ठंडा असर अब दिल्ली और आसपास के इलाकों में साफ महसूस होने लगा है. दिल्ली में हवा की रफ्तार 8 से बढ़कर 12 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है. दिन में धूप दिख रही है, लेकिन हवा में ऐसी ठंडक है कि लोगों को सुबह-शाम कंपकंपी महसूस हो रही है.

मौसम विभाग का कहना है कि 26 नवंबर से राजधानी सहित आसपास के राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बढ़ा AQI, सांस लेना हुआ मुश्किल, स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम का आदेश

यूपी में कोहरे की संभावना

उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है. आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ़ रहेगा, हालांकि सुबह के समय कई जिलों में हल्का कोहरा पड़ सकता है. रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी है, जिससे सुबह की ठंड और बढ़ सकती है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का बड़ा खतरा

चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के संकेत हैं. IMD ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश, तेज हवाओं और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने की चेतावनी जारी की है.

कई तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार 40–50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है, ऐसे में मछुआरों और तटीय निवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago