देश

गुजरात से लेकर दिल्ली तक मानसून का ‘सुपर-अटैक’: 19 राज्यों में कुदरत के भयंकर तांडव का अलर्ट

Weather Update 31 July 2026: देश भर में मानसून ने अपना सबसे खतरनाक और खौफनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है. दरअसल उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और मध्य भारत तक बादलों ने ऐसा घेरा डाला है कि कई राज्यों में जलप्रलय जैसे हालात बन चुके हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने आज 31 जुलाई के लिए देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का डरावना अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज (Weather Alert Today) गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक आज मूसलाधार बारिश का भयंकर तांडव देखने को मिलेगा.

गुजरात में आज ‘रेड अलर्ट'(Weather Update 31 July 2026)

मौसम विभाग ने आज 31 जुलाई के लिए अहमदाबाद समेत गुजरात के दर्जनों जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है. आईएमडी के मुताबिक आज अहमदाबाद में 8 इंच तक, जबकि नर्मदा जिले में 12 इंच तक अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. बता दें कि अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, भरूच, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड और दादरा नगर हवेली में आसमान से तबाही बरसने का अनुमान है.

वहीं सुरेंद्रनगर, राजकोट, अमरेली और गांधीनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारियों ने असामान्य बारिश के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली-एनसीआर में दिनभर छाएंगे बाद

राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में मानसून की रफ्तार तेज बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आज 31 जुलाई को सुबह, दोपहर और रात तीनों वक्त गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आज दिल्ली में दिनभर आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे.

तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भले ही कोई सख्त चेतावनी न हो, लेकिन बारिश के चलते दिल्ली की सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की आफत आ सकती है.

राजस्थान में मूसलाधार बारिश(Weather Alert Today)

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की चाल बेहद आक्रामक बनी हुई है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. सबसे ज्यादा खतरा कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में है, जहां आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं…’, एजेंडा चला रहे अमरीकी अखबार को भारत ने कैसे लगाई लताड़?

बिहार में आज आंधी और वज्रपात का तांडव

मौसम विभाग ने आज 31 जुलाई (Weather Alert Today) को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बिहार में आज से 5 अगस्त तक लगातार मूसलाधार बारिश का दौर चलेगा. उधर उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि पश्चिमी यूपी में आज मौसम लगभग शुष्क रहने का अनुमान है.

हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 और 3 अगस्त से पूरे यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश की एंट्री होने वाली है.

इन 19 राज्यों में आज आसमान से बरसेगी आफत

आईएमडी के बुलेटिन(Heavy Rain Monsoon Update) के अनुसार आज गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी बारिश होगी. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago