India Slams NYT: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में छिड़े खूनी संग्राम के बीच अमरीका के नामचीन अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (NYT) ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी हिमाकत कर दी, जिस पर भारत ने उसे ऐसा करारा तमाचा जड़ा है कि अब वे कुछ भी लिखने से पहले सौ बार सोचेंगे. दरअसल, NYT ने अपनी एक रिपोर्ट में अवैध रूप से कब्जे में लिए गए भारतीय इलाके को ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ कह डाला.
इस गुमराह करने वाली शब्दावली पर भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए अमरीकी मीडिया की धज्जियां (India Slams NYT) उड़ा दीं और साफ शब्दों में कह दिया कि दुनिया में ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ नाम की कोई चीज वजूद ही नहीं रखती!
भारतीय दूतावास ने NYT को कैसे लताड़ा?(India Slams NYT)
बता दें कि वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पश्चिमी एजेंडे को तुरंत खारिज करते हुए कड़ा एतराज जताया. भारतीय दूतावास ने साफ किया कि कोई ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर’ (PoK) है.
पाकिस्तान ने भारत के इन केंद्र-शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर जबरन और अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. भारत ने अमरीकी मीडिया को आईना दिखाते हुए दोहराया कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का इलाका भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और हमेशा रहेगा.
Misleading and incorrect headline by @nytimes. There is no Pakistani Kashmir, only Pakistan occupied Kashmir.
The Union Territories of Jammu & Kashmir and Ladakh, have been, are and will always remain an integral and inalienable part of India. Pakistan has illegally occupied…
— India in USA (@IndianEmbassyUS) July 29, 2026
PoK में जारी पाकिस्तानी नरसंहार(India Slams Pakistan on PoK)
दरअसल, NYT ने PoK में चल रही हिंसक झड़पों और स्थानीय चुनावों के नाम पर हो रहे नाटक पर रिपोर्ट छापी थी, जिसमें मीरपुर और रावलाकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा निहत्थे नागरिकों पर की जा रही गोलीबारी का जिक्र था. भारत ने बेबाकी से उजागर किया कि पाकिस्तान अपनी ही सीमा में बेगुनाह लोगों पर दमनकारी नीति चला रहा है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि PoK में जारी व्यापक जन-आक्रोश असल में पाकिस्तान के आर्थिक शोषण, प्रशासनिक दमन और वहां के लोगों के मौलिक अधिकारों के हनन का स्वाभाविक नतीजा है.
ये भी पढ़ें: आज या कल कब से शुरू है सावन? दूर करें कन्फ्यूजन और जानें सभी सोमवार की सही तारीखें
JAAC के विरोध के आगे घुटने टेक रहा पाक?
PoK में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पाकिस्तानी हुकूमत और उसकी सेना के अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई है. बताते चलें 7 जून से अब तक पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध गोलीबारी में 90 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
एक तरफ जहां पाक सेना मासूमों का खून बहा रही है, वहीं पश्चिमी मीडिया गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के इस अवैध कब्जे को वैधता देने की कोशिश कर रहा था. लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास के इस कड़क और तीखे ऐक्शन के बाद पश्चिमी मीडिया बैकफुट पर आ गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



