दुनिया

अमेरिका के केंटकी में UPS कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 11 घायल, लुइसविले एयरपोर्ट बंद

Kentucky Plane Crash: अमेरिका के केंटकी राज्य में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. यह हादसा लुइसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुआ, जहां एक UPS कार्गो विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया और उसमें जोरदार विस्फोट हो गया. हादसे के वक्त विमान में करीब 38 हजार गैलन जेट फ्यूल था, जिससे आग इतनी भयानक लगी कि उसका धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा.

केंटकी के गवर्नर ने क्या कहा?

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है और 11 अन्य घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. उन्होंने यह भी कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है और फिलहाल चालक दल की स्थिति स्पष्ट नहीं है.

एयरपोर्ट ने सभी फ्लाइट ऑपरेशन्स बंद

हादसे के बाद लुइसविले एयरपोर्ट ने सभी फ्लाइट ऑपरेशन्स बंद कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एयरपोर्ट से धुएं का घना गुबार उठता दिख रहा है, जिससे साफ है कि हादसा कितना भीषण था. FAA के मुताबिक यह विमान होनोलूलू के लिए रवाना हो रहा था. जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसकी माने तो स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

“हम सभी बहुत चिंतित”

गवर्नर बेशियर ने कहा कि वीडियो देखकर हम सभी बहुत चिंतित हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और फायर ब्रिगेड, पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विमान में कोई खतरनाक रसायन या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला सामान नहीं था लेकिन विस्फोट की वजह से आसपास के इलाके में शेल्टर-इन-प्लेस का आदेश जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप का अड़ियलपन ब्रेकडाउन! शटडाउन के बीच 34 दिन बाद क्यों जारी किया इमरजेंसी फंड?

UPS एयरलाइंस के इतिहास में सबसे बड़ा विमान हादसा

यह हादसा UPS एयरलाइंस के इतिहास में सबसे बड़ा विमान हादसा माना जा रहा है. MD-11 मॉडल के इस विमान में तीन क्रू मेंबर सवार थे. हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) कर रही है और UPS ने कहा है कि जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

55 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago