देश

Weather Update: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग दबाव प्रणालियों के बनने के बाद अगले कुछ दिनों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान 28 अक्टूबर को शाम तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच पहुंच सकता है. इसके चलते कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ

दिल्ली और एनसीआर के मौसम पर नजर डालें तो आज यानी 26 अक्टूबर को यहां मौसम साफ रहेगा. दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम तक तापमान में गिरावट आएगी. वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे छठ पूजा के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी पड़ सकती है.

पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में इस साल बर्फबारी समय से पहले ही शुरू हो गई है. तापमान में अचानक गिरावट के चलते कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है.

मनाली, लाहौल-स्पीति और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. यह पर्यटकों के लिए रोमांचक तो है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए चुनौतियों भरा साबित हो सकता है.

ये भी देखें- Weather Update: देशभर में बारिश लगभग थमी, हिमाचल-उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा

यूपी-बिहार में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना लगभग नहीं है. दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हवा की रफ्तार 20-25 किमी/घंटा के बीच और दिशा उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है.

बिहार में भी मौसम अधिकांश हिस्सों में शुष्क रहेगा. 26 अक्टूबर को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि, 29 से 31 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कल का मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह को कोहरा या धुंध छा सकती है. यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री के बीच रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago