Chhath Puja 2025: बिहार में लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का आज दूसरा दिन है, जिसे खरना कहते है. इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद गुड़ और चावल की खीर, रोटी और फल से प्रसाद बनाकर सूर्य देव को अर्पित करते हैं. खरना के बाद व्रती लगातार अगले 36 घंटे तक बिना अन्नजल के उपवास रखते हैं और अगले दो दिनों तक उगते और डूबते सूरज को अर्घ्य देते हैं.
छठ पूजा बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है. यह सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का पर्व है. मान्यता है कि इस पूजा से परिवार में सुखसमृद्धि आती है और रोगदोष दूर होते हैं.
इस पर्व में सूर्य देव की उपासना का सबसे ज्यादा महत्व है, इसलिए अस्त होते सूर्य को और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. ऐसे में सूर्योदय और सूर्यास्त का सही समय जानना व्रतियों के लिए बेहद जरूरी है.
पटना – सूर्यास्त 5:11 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:55 AM (28 अक्टूबर)
गया – सूर्यास्त 5:11 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:55 AM (28 अक्टूबर)
भागलपुर – सूर्यास्त 5:04 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:47 AM (28 अक्टूबर)
पूर्णिया – सूर्यास्त 5:02 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:46 AM (28 अक्टूबर)
पश्चिम चंपारण – सूर्यास्त 5:12 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:59 AM (28 अक्टूबर)
मुजफ्फरपुर – सूर्यास्त 5:10 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:54 AM (28 अक्टूबर)
दरभंगा – सूर्यास्त 5:08 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:52 AM (28 अक्टूबर)
रोहतास – सूर्यास्त 5:17 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:58 AM (28 अक्टूबर)
सीतामढ़ी – सूर्यास्त 5:09 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 5:54 AM (28 अक्टूबर)
भभुआ – सूर्यास्त 5:18 PM (27 अक्टूबर), सूर्योदय 6:00 AM (28 अक्टूबर)
इसी तरह राज्य के अन्य जिलों में भी सूर्यास्त और सूर्योदय के समय में तोड़ा बहुत अंतर होगा, लेकिन, औसतन सूर्यास्त शाम 5:02 बजे से 5:18 बजे के बीच और सूर्योदय सुबह 5:45 बजे से 6:00 बजे के बीच होगा.
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: खरना पर मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी से बना प्रसाद, जानिए धार्मिक महत्व
-भारत एक्सप्रेस
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…