देश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में अगले 5 दिन तक छाएंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें पहाड़ी मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों तक बारिश का दौर बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में जहां मानसून की विदाई के बाद बारिश की उम्मीद नहीं थी, वहीं पिछले दो दिनों से लगातार झमाझम बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है. अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहेगा. बारिश का यह दौर 8 अक्टूबर तक जारी रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट

3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अयोध्या, बहराइच, खीरी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और बांदा समेत कई क्षेत्रों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है.

बिहार में भारी बारिश का खतरा

3 से 7 अक्टूबर तक बिहार के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में लगातार भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी है. वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में बरसात

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 3-4 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं झारखंड में 3 से 5 अक्टूबर तक बारिश होगी. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 से 6 अक्टूबर तक तेज बरसात के आसार हैं. गंगा के मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश होगी. असम और मेघालय में 3 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: दशहरे पर दिल्ली-NCR और कई राज्यों में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किए अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा. 4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. 5 से 8 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बरसात होगी. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 6 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 5 और 6 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

21 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago