देश

Weather Update: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 16 से 18 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आसमान इन दिनों बादलों से घिरा हुआ है और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है. हालांकि, लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने राजधानी में 17 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है और हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

दिल्ली का तीन दिन का मौसम

राजधानी में 16 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहेंगे और एक-दो जगह हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

17 अगस्त को भी आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा, हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. तापमान 33 और 24 डिग्री के आसपास रहेगा. 18 अगस्त को फिर से बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारों के आसार हैं, दिन का पारा 33 और रात का 25 डिग्री तक पहुंच सकता है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में इस समय बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बादल फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है.

ये भी पढ़ें- मुंबई में देर रात भारी बारिश से बढ़ी मुसीबतें, विक्रोली में भूस्खलन से 2 की मौत और 2 घायल, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी बरसात का असर

यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 16 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश हल्की रहेगी.

17 और 18 अगस्त को पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. लखनऊ में शुक्रवार को दिनभर उमस रही, लेकिन रात को हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, 21 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

7 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

26 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

37 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago