मनोरंजन

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ‘दिव्य अनुभव’ के साथ कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए मनीष मल्होत्रा, फैंस हुए भावुक

Janmashtami 2025: देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का व्रत सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारक माना जाता है. जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को मनोवांछित फल मिलता है. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी अपने-अपने तरीके से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मना रहे हैं. ऐसे में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस पावन दिन पर पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए.

इस्कॉन मंदिर से शेयर किए वीडियो

मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर इस्कॉन मंदिर से कुछ खास वीडियो शेयर किए, जिनमें मंदिर में हो रही श्रीकृष्ण की आरती और चारों ओर गूंजते भक्ति के स्वर साफ सुनाई दे रहे हैं. इन वीडियो में शंख की मधुर ध्वनि, ‘कृष्णा-कृष्णा’ के जयकारे, और भक्तों का जोश माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहे हैं.

इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की आरती में डूबे मनीष मल्होत्रा

वीडियो को पोस्ट करते हुए मनीष ने कैप्शन में लिखा, “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे. जन्माष्टमी के दिन सुबह-सुबह भगवान की आरती करना एक दिव्य अनुभव रहा.”

ये भी पढ़ें: Independence Day: शाहरुख, सलमान से लेकर इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह बनाया स्वतंत्रता दिवस, यहां देखें PHOTOS

इस्कॉन मंदिर का महत्व

इस्कॉन मंदिर विश्वभर में श्रीकृष्ण भक्ति के प्रमुख केंद्रों में से एक है. यहां की भक्ति-भावना, कीर्तन, मंत्रोच्चार और आरती का माहौल किसी को भी आध्यात्मिक शांति का अनुभव करा सकते हैं. मनीष की इस पोस्ट पर उनके फैन्स और अन्य लोग भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी श्रद्धा और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था की जमकर सराहना कर रहे हैं.

फैंस की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा, ”वाह! अब तो लग रहा है जल्द ही इस्कॉन मंदिर जाना पड़ेगा… आरती की वीडियो देख बहुत पॉजिटिव एनर्जी आ रही है.”तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”आपका ये वीडियो देखकर मन भक्ति से भर उठा, जय श्रीकृष्ण.” अन्य यूजर ने लिखा, ”शंख की आवाज और आरती सुन मन को एक अलग सुकून मिला.” कई फैंस ने ‘हरे कृष्णा’, ‘जय श्रीराधे’, और ‘हरि बोल’ जैसे भक्ति मंत्रों से कमेंट सेक्शन को भर दिया.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

7 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

10 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

52 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

53 minutes ago