Bharat Express DD Free Dish

मुंबई में देर रात भारी बारिश से बढ़ी मुसीबतें, विक्रोली में भूस्खलन से 2 की मौत और 2 घायल, IMD ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विक्रोली में भूस्खलन से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए. IMD ने मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है

Mumbai Rains

Mumbai Rains: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है. लगातार बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया है. कुर्ला और सायन जैसे क्षेत्रों में जलभराव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

विक्रोली में भूस्खलन, दो की मौत

भारी बारिश के बीच विक्रोली (पश्चिम) में जनकल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, पार्क साइट इलाके में भूस्खलन हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

शहर ठप, यातायात प्रभावित

बारिश के कारण मुंबई में सुबह से ही आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम लग गया. रेलवे ट्रैक पर भी पानी जमा हो गया, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ये है भी पढ़ें: Vice Presidential Election की हलचल तेज, बीजेपी की बैठक, एनडीए का शक्ति प्रदर्शन और विपक्ष की रणनीति

जम्मू-कश्मीर में भी भूस्खलन

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिसोती गांव में भूस्खलन हुआ था. इसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग मलबे में दब गए.

राहत और बचाव कार्य जारी

प्रभावित इलाके में नागरिक प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और सुरक्षा बल मिलकर राहत कार्य चला रहे हैं. बचाव के लिए सेना की पांच टीमें तैनात की गई हैं. करीब 300 जवान और मेडिकल टीमें मौके पर जुटी हैं. घायलों को इलाज के लिए किश्तवाड़ और जम्मू ले जाया गया है. सेना ने कई फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. उन्हें भोजन, पानी और जरूरी सामान मुहैया कराया जा रहा है.

पिछली घटना और चेतावनी

बारिश के दौरान मुंबई में भूस्खलन की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. पिछले महीने भांडुप के एक रिहायशी इलाके में भी भूस्खलन हुआ था. हालांकि वहां पहले ही कुछ घर खाली करा दिए गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया. विक्रोली की घटना ने प्रशासन को फिर से अलर्ट कर दिया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित स्थान पर रहें और भारी बारिश में अनावश्यक यात्रा न करें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read