देश

‘दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश…सड़कों पर पानी-पानी! जानिए यूपी- बिहार समेत किन राज्यों में कहर ढाएगा मौसम?

Weather Update Today: रविवार की अलसुबह दिल्ली-एनसीआर और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बादलों ने ऐसी तगड़ी एंट्री मारी कि झमाझम बारिश से मौसम एकदम कूल-कूल और सुहाना हो गया. लेकिन ठहरिए, पिक्चर अभी बाकी है. मौसम विभाग (IMD) ने पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा अपडेट दिया है.

जहां नोएडा और आसपास के इलाकों में लोग ठंडी हवाओं का मज़ा ले रहे हैं, वहीं पूर्वांचल से लेकर तराई तक के दर्जनों जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 अगस्त के बाद मानसून की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगने वाला है.

नोएडा में सुबह-सुबह बादलों का गदर(Delhi NCR Weather Update)

रविवार की सुबह नोएडा और दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए राहत भरी सौगात लेकर आई. आसमान में काले-घने बादलों ने डेरा जमाया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई. पिछले कुछ दिनों की चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को इस रिमझिम फुहार ने बड़ी राहत दी है. वीकेंड के दिन मौसम सुहाना होने से पार्कों और सड़कों पर सुहाने मिज़ाज का माहौल बन गया है.

देश के 18 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 23 अगस्त को यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल और असम में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में कई स्थानों पर बिजली और वज्रपात गिरने की भी है. इसके अलावा हवा की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

देश के प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (23 अगस्त) न्यूनतम तापमान (23 अगस्त)
दिल्ली 33°C 28°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 35°C 27°C
कोलकाता 33°C 28°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 31°C 24°C
भोपाल 30°C 24°C
जयपुर 34°C 27°C
शिमला 25°C 19°C
नैनीताल 25°C 21°C

यूपी के 35 से ज्यादा जिलों में ‘येलो अलर्ट(Weather Update Today)

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत करीब 35 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट है. वहीं बहराइच और श्रावस्ती में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, जिसके चलते वहां भारी से अति-भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट थमा दिया गया है!

24 अगस्त के बाद बदलेगा गेम

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून का यह तूफानी दौर अब ज्यादा लंबा नहीं खींचने वाला. अगले 24 से 48 घंटों यानी सोमवार तक पूर्वांचल और तराई के इलाकों में बारिश का सिलसिला बना रहेगा. लेकिन 24 अगस्त के बाद प्रदेश में पछुआ हवाएं (Westerly Winds) चलने लगेंगी, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आएगी और मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा.

यह भी पढ़िए: कजरी महोत्सव 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

यूपी की राजधानी लखनऊ में कैसा रहेगा मिज़ाज?

यूपी की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से पारे में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. रविवार को लखनऊ के आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग का साफ कहना है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में लखनऊ और मध्य यूपी में तेज बारिश की संभावना काफी कम हो जाएगी, यानी धूप और छांव का खेल देखने को मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago