Bharat Express DD Free Dish

मुंबई भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत और कई घायल

Mumbai Ganpati Accident: मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा हुआ. करीब 22 फीट ऊंची मूर्ति गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.

ganpati idol collapse accident

गणपति प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा

Mumbai Ganpati Accident: मुंबई के भूलेश्वर इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ. करीब 22 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा जिसे भायखला से भूलेश्वर लाया जा रहा था वो संतुलन बिगड़ने के कारण अचानक गिर गई. यह घटना रात 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना, जय अंबे चौक के पास हुई. प्रतिमा पंडाल से लगभग 50-60 मीटर पहले ही गिर गई.

दो लोगों की मौत

इस हादसे में सात लोग प्रभावित हुए. इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. मरने वालों की पहचान नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है. घायलों में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है.

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गए. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई.

गणेशोत्सव की तैयारियां

इस साल महाराष्ट्र में गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा. मुंबई में 10 हजार से ज्यादा गणेश मंडल हैं लेकिन इनमें से 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए परमिशन ली है. पूरे राज्य में करीब 28 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें-‘दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश…सड़कों पर पानी-पानी! जानिए यूपी- बिहार समेत किन राज्यों में कहर ढाएगा मौसम?

परमिशन प्रक्रिया

मुंबई में पंडाल परमिशन के लिए इस बार ऑनलाइन सिंगल-विंडो सिस्टम लागू किया गया है. इसमें बीएमसी, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की एनओसी ऑनलाइन ही मिल जाएगी. आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर तय की गई है.

ये भी पढ़ें-‘योग्य ही बनें डॉक्टर..’, मुंबई कजरी महोत्सव में CMD उपेन्द्र राय ने जीवन दर्शन और आरक्षण पर रखी बेबाक राय; पढ़िए पूरी स्पीच

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read