देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Weather Update: राजधानी दिल्ली रविवार को हुई बारिश से कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. शहर के कई हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलीं. वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की थी. तूफान और बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना भी मिली है.

आईएमडी के अनुसार, रविवार सुबह हवाएं 80-100 किमी/घंटा की गति से चलीं। सफदरजंग में सुबह 3:48-3:50 और 3:58-4:00 बजे के बीच ओलावृष्टि के साथ दो आंधी-तूफान दर्ज किए गए. पहले तूफान में हवाएं 82 किमी/घंटा और दूसरे में 104 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग ने निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया.

ये भी देखे:Uttarakhand: केदारनाथ धाम में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत

IMD ने बाहर न जाने की सलाह क्यो दी है

आईएमडी ने बाहर न जाने की सलाह दी है. चेतावनी के अनुसार, “जब तक जरूरी न हो, घर के अंदर रहें और यात्रा करने से बचें,” क्योंकि उड़ते हुए मलबे और कम दृश्यता के कारण सड़कों पर जोखिम है. आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 19 जून तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे, धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की संभावना है. गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 12 से 18 जून के बीच मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों के साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने की संभावना है.  इसके 19 से 25 जून के बीच दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंचने की संभावना है.

दिल्ली में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि क्या है

दिल्ली में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 30 जून के आसपास होती है. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल मानसून 28 जून को और 2023 में 26 जून को दिल्ली पहुंचा था.  पिछले वर्षों में, यह 30 जून (2022), 13 जुलाई (2021) और 25 जून (2020) को आया था.

दूसरी ओर बुधवार से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है.  मानसून के दूसरे चरण का प्रभाव पूर्वी भारत पर दिखेगा.  जिससे अगले सप्ताह के भीतर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी .

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

4 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

5 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

25 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

32 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

48 minutes ago