खेल

WTC Final 2025: भले ही फाइनल नहीं खेल सकी टीम इंडिया, मगर जमकर हुई पैसों की बरसात

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपने नाम कर लिया है. भले ही टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी 2023-2025 का फाइनल नहीं खेल सकी, लेकिन इसके बावजूद उस पर पैसों की बरसात हो चुकी है.

डब्ल्यूटीसी 2023-2025 के लिए कुल प्राइज मनी 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गई थी.  इस बार का खिताब अपने नाम करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को प्राइज मनी के तौर पर 3.6 मिलियन डॉलर मिले हैं. वहीं, रनर-अप ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिले.

टीम इंडिया इस बार किस स्थान पर रही

भारतीय टीम इस बार तीसरे स्थान पर रही. टीम इंडिया को 1.44 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली, जबकि चौथे पायदान पर मौजूद न्यूजीलैंड को 1.20 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिले. इंग्लैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 में पांचवां स्थान अपने नाम कर सकी. इसी के साथ उसे 9,60,000 डॉलर, जबकि छठे स्थान पर मौजूद श्रीलंकाई टीम को 8,40,000 अमेरिकी डॉलर बतौर प्राइज मनी मिले हैं.

सातवें पायदान पर मौजूद बांग्लादेश को 7,20,000 डॉलर, आठवें स्थान पर रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 6 लाख डॉलर मिले। पाकिस्तान की टीम नौवें स्थान पर रही. ऐसे में उसे 4,80,000 अमेरिकी डॉलर मिले हैं. डब्ल्यूटीसी 2023-2025 में भारत ने 19 टेस्ट खेले, जिसमें नौ जीते. इसके अलावा टीम इंडिया ने आठ मुकाबले गंवाए, जबकि दो ड्रॉ रहे थे.

ये भी देखे:WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद जीता ICC ट्रॉफी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में कितने रन बनाए

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबले की बात करें, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में महज 212 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 138 रन पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 74 रन की लीड थी. इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में 207 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया.

लॉर्ड्स के मैदान पर ये टारगेट इतना आसान नहीं था, लेकिन एडेन मार्करम (136) ने कप्तान टेंबा बावुमा (66) के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पहला डब्ल्यूटीसी खिताब न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा टाइटल ऑस्ट्रेलिया ने जीता। भारत इन दोनों बार उप-विजेता रह चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

16 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

36 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

56 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago